बुध कर चुके हैं वृषभ राशि में प्रवेश, इन 6 राशि वालों की बदलने वाली है किस्मत

By प्रिया मिश्रा | May 13, 2022

ज्योतिषशास्त्र में बुध ग्रह को सभी ग्रहों का राजकुमार माना गया है। माना जाता है कि कुंडली में बुध ग्रह की स्थिति से व्यक्ति के व्यक्तित्व, वाणी, व्यापार और संवाद पर प्रभाव पड़ता है। बुध ग्रह जल्द ही चंद्रमा की राशि कर्क में प्रवेश करने जा रहे हैं। ज्योतिषीय गणना के अनुसार बुध ग्रह 25 अप्रैल 2022 को मेष राशि से निकलकर वृषभ राशि में गोचर कर चुके हैं। बुध इस राशि में 10 मई 2022 (मंगलवार) तक विराजमान रहेंगे। इसके बाद 03 जून को बुध मार्गी हो जाएंगे और 02 जुलाई को मिथुन राशि में प्रवेश करेंगे। बुध के इस राशि परिवर्तन का सभी राशियों पर प्रभाव देखने को मिलेगा। लेकिन कुछ भाग्यशाली राशियों को बुद्ध के गोचर से शुभ परिणाम हासिल होंगे। आइए जानते हैं कौन सी हैं ये राशियां -

इसे भी पढ़ें: 16 मई को लगेगा चंद्र ग्रहण, भारत में नहीं दिखेगा और नहीं रहेगा सूतक

मेष राशि 

मेष राशि के जातकों को बुध के गोचर से शुभ फलों की प्राप्ति होगी। इस दौरान आपको अप्रत्याशित तरीकों से धन मिलेगा। आप अपनी वाणी के दम पर सफतला पाएंगे। वकील, मीडिया, शिक्षा और मार्केटिंग से जुड़े लोगों के लिए यह समय शानदार बीतेगा। इस दौरान आप अपने शत्रुओं पर विजय प्राप्त करने में सफल होंगे। प्रेम प्रसंग प्रगाढ़ होंगे और प्रेमसाथी के साथ समय अच्छा बीतेगा।  

वृषभ राशि 

वृषभ राशि के जातकों के लिए बुध का राशि परिवर्तन शुभ साबित होगा। इस दौरान आपको कार्यक्षेत्र में सफलता प्राप्त होंगे के योग हैं। जो लोग नौकरी की तलाश में हैं उन्हें अच्छी नौकरी मिलने की संभावना है। व्यापारी जातकों के लिए भी समय अच्छा साबित होगा। इस दौरान आपको कारोबार में मुनाफा होगा। भवन या वाहन की खरीददारी कर सकते हैं। पारिवारिक जीवन भी सुखमय बीतेगा और जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा।   

कर्क राशि 

बुध ग्रह का गोचर कर्क राशि के जातकों के लिए फलदाई साबित होगा। इस दौरान आपको मन मुताबिक फल मिलेंगे। इस दौरान आपकी आय में वृद्धि होगी, जिससे आर्थिक स्थिति बेहतर बनेगी। कार्यक्षेत्र में प्रमोशन या सैलरी बढ़ने की सम्भावना है। निवेश के लिए समय अच्छा है। इससे आपको भविष्य में लाभ मिलेगा।

सिंह राशि 

सिंह राशि के जातकों के लिए यह बुध राशि का गोचर खुशियां लेकर आएगा। इस दौरान आपको कार्यक्षेत्र में सफलता मिलेगी। आपको वरिष्ठ अधिकारीयों और सहकर्मियों का सहयोग प्राप्त होगा। इस दौरान समाज में आपका मान-सम्मान और रूतबा बढ़ेगा। आपको किसी अच्छी नौकरी का ऑफर मिल सकता है। अगर किसी को पैसे उधार में दिए थे तो अब फंसा हुआ धन वापस मिल सकता है। 

इसे भी पढ़ें: कब है गंगा दशहरा? जानें शुभ मुहूर्त, महत्व और पूजन विधि

धनु राशि

धनु राशि वालों लिए बुध का गोचर बहुत शुभ साबित होगा। इस दौरान आपको करियर में सफलता प्राप्त होगी और आप धन अर्जित करने में सफल होंगे। पारिवारिक जीवन भी खुशहाल रहेगा और परिवार के सदस्यों के बीच संबंध मधुर बनेंगे। निवेश के लिए समय अनुकूल है और इससे आपको भविष्य में लाभ होगा। इस दौरान आप नए लोगों के सम्पर्क में आएँगे जिससे आपको धन लाभ होगा। 

कन्या राशि

कन्या राशि के जातकों को बुध के राशि परिवर्तन से लाभ होगा। इस दौरान आपके लिए आर्थिक लाभ के योग बन रहे हैं। आपको एक से अधिक स्त्रोतों से धन प्राप्त हो सकता है। व्यापारी जातकों को भी इस दौरान धन लाभ हो सकता है। यदि निवेश करना चाहते हैं तो समय अनुकूल है। विवाहित लोगों का जीवनसाथी के साथ तालमेल अच्छा होगा और ससुराल पक्ष से भी सहयोग मिलेगा। स्वास्थ्य की दृष्टि से भी समय अच्छा कह सकते हैं। इस दौरान आपको पुरानी बीमारियों से छुटकारा मिलेगा।

- प्रिया मिश्रा 

प्रमुख खबरें

नशा मुक्त भारत के लिए PM Modi ने समाज से मांगा सहयोग, बोले- युवा भटकने से बिखर जाते हैं परिवार के सपने

NSEL ने 1,950 करोड़ रुपये का OTS भुगतान जारी किया, 14 साल पुराना संकट सुलझा

Rajgir में पहली बार होगा FIH Pro League, Germany और Argentina से भिड़ेगी Indian Team

Maharashtra CEO ने खारिज की रिपोर्ट, 2024 विधानसभा चुनाव में वोटिंग आंकड़ों पर दिया स्पष्टीकरण