बार्सिलोना की बड़ी जीत में चमके मेस्सी, एटलेटिको भी जीता

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Mar 22, 2021

मैड्रिड। लुई सुआरेज के करियर के 500वें गोल और गोलकीपर जॉन ओबलॉक ने 86वें मिनट में पेनल्टी पर किये गये शानदार बचाव से एटलेटिको मैड्रिड ने अलावेस को 1-0 से हराकर स्पेनिश फुटबॉल लीग ला लिगा में अपना शीर्ष स्थान बरकरार रखा। एटलेटिको की यह पिछले सात लीग मैचों में तीसरे जीत है। इससे वह दूसरे स्थान पर पहुंचने वाले बार्सिलोना से चार अंक आगे हो गया है। बार्सिलोना ने एक अन्य मैच में पांचवें स्थान की टीम रीयाल सोसिडाड को 6-1 से करारी शिकस्त दी। बार्सिलोना की तरफ से लियोनेल मेस्सी और अमेरिका के डिफेंडर सर्जिनो डेस्ट ने दो-दो गोल किये। मेस्सी का यह बार्सिलोना की तरफ से 768वां मैच था और उन्होंने क्लब की तरफ से सर्वाधिक मैच का खेलने का नया रिकार्ड बनाया। मेस्सी ने झावी हर्नाडेज के रिकार्ड को तोड़ा।

प्रमुख खबरें

Tamil Nadu Bypolls: TVK ने मदुरंतकम और धारापुरम विधानसभा सीटें जीतीं

T20I में 50 छक्के जड़कर Ishan Kishan बने तीसरे खिलाड़ी, Suryakumar Yadav की सूची में एंट्री

Delhi में सुरक्षा के कड़े इंतजाम, Metro स्टेशन बंद होने पर Supreme Court ने जताई चिंता

Sanju Samson के 82 रन से भारत ने West Indies के खिलाफ बनाया 249 रन का रिकॉर्ड स्कोर