मेस्सी ने दागा रिकॉर्ड गोल, अंक तालिका में पहले स्थान पर पहुंचा बार्सीलोना

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Oct 24, 2019

प्राग। लियोनल मेस्सी के रिकॉर्ड गोल से बार्सीलोना चैंपियन्स लीग फुटबॉल टूर्नामेंट के ग्रुप एफ में बुधवार को स्लेविया प्राग को 2-1 से हराकर अंक तालिका के शीर्ष पर पहुंच गया। मेस्सी ने तीसरे ही मिनट में स्लेविया के गोलकीपर ओंद्रेज कोलार को छकाकर बार्सीलोना को बढ़त दिलाई। वह चैंपियन्स लीग में लगातार 15 सत्र में कम से कम एक गोल दागने वाले दुनिया के पहले खिलाड़ी बने। मध्यांतर तक बार्सीलोना की टीम 1-0 से आगे थी।

दूसरे हाफ के पांचवें मिनट में लुकास मासोपस्ट के बेहतरीन पास को गोल में पहुंचाकर यान बोरिल ने स्लेविया को बढ़त दिलाई। स्लेविया के विंगर पीटर ओलायिंका हालांकि 57वें मिनट में आत्मघाती गोल कर बैठे जिससे बार्सीलोना ने 2-1 की बढ़त बना ली जो निर्णायक साबित हुई। बार्सीलोना ग्रुप एफ में तीन मैचों में सात अंक के साथ शीर्ष पर चल रहा है। टीम ने इंटर मिलान पर तीन अंक की बढ़त बना रखी है जिसने बोरूसिया डोर्टमंड को 2-0 से हराया। स्लेविया की टीम एक अंक के साथ अंतिम पायदान पर है।

प्रमुख खबरें

CEC ज्ञानेश कुमार के दिल्ली आवास के बाहर Youth Congress का लाठियों के साथ प्रदर्शन

Odisha Flood: 13 जिलों में नदियां उफान पर, 70 हजार से अधिक लोग राहत शिविरों में भेजे गए

उदयपुर में 2 करोड़ की घूस लेते दलाल अरेस्ट, Rajasthan ACB ने SOG के एडिशनल एसपी को भी पकड़ा

BJP सांसद Sambit Patra का Congress पर हमला, संस्थाओं को बदनाम करने का लगाया आरोप