मेस्सी के दो गोल, बार्सिलोना ने बिलबाओ को 4-0 से हराकर कोपा डेल रे ट्राफी जीती

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Apr 18, 2021

बार्सिलोन। स्टार फुटबॉलर लियोनल मेस्सी के दो गोल की मदद से बार्सिलोना ने फाइनल में एथलेटिक बिलबाओ को 4-0 से हराकर कोपा डेल रे टूर्नामेंट का खिताब हासिल किया। मेस्सी ने जीत के बाद मंच पर चढ़कर ट्राफी अपने सिर से ऊपर उठायी और फिर नीचे खड़े साथी खिलाड़ियों को सौंप दी। स्पेन के किंग फेलिपे छह से ट्राफी हासिल करने के बाद मेस्सी ने हालांकि अपने भविष्य के बारे में कुछ बात नहीं की।

इसे भी पढ़ें: कोरोना वायरस के कारण राहुल गांधी ने रद्द की पश्चिम बंगाल में अपनी सभी चुनावी रैलियां

बार्सिलोना की यह रिकार्ड 31वीं ट्राफी है जो मेस्सी और बार्सिलोना के बीच महत्वपूर्ण समय पर मिली है। इस कप से बार्सिलोना के खिताब के सूखे का भी अंत हुआ जिसने 2019 स्पेनिश लीग में अंतिम ट्राफी जीती थी। बार्सिलोना के लिये सभी गोल 60वें से 72वें मिनट के अंदर हुए। मेस्सी ने 68वें और 72वें मिनट में दो गोल किये जबकि एंटोइन ग्रिजमान ने 60वें और फ्रैंकी डि जोन ने 63वें मिनट में अन्य गोल दागे।

प्रमुख खबरें

America में Green Card के नए नियम लागू, Indian H-1B पेशेवरों पर होगा सीधा असर

LIC से 2684 करोड़ की धोखाधड़ी में CBI ने Anil Ambani पर दर्ज की FIR

गृह मंत्रालय ने JPC को बताया, 10 साल में FCRA पंजीकृत NGO घटे लेकिन विदेशी फंड बढ़ा

Gujarat में भारी बारिश से जनजीवन बेहाल, IMD ने शनिवार के लिए जारी किया अलर्ट