सिर्फ 30 सेकेंड में बनाएं परफेक्ट मेसी बन, अपनाएं डबल रबर बैंड ट्रिक

By दिव्यांशी भदौरिया | Nov 01, 2026

अक्सर महिलाएं सुबह-सुबह ऑफिस, कॉलेज या किसी जगह जाने के लिए ठीक से तैयार नहीं हो पाती है। फिर वे परेशान रहती हैं अपने हेयर स्टाइल को लेकर। यदि आप भी कम समय में एक परफेक्ट हेयर स्टाइल पाना चाहते हैं, तो इस लेख में हम आपको मेसी बन बनाने का एक आसान तरीका बताएंगे, जो कि आप कुछ ही सेकंड्स में आसानी से तैयार कर सकते हैं।

खासतौर पर मेसी बन आपके वेस्टर्न आउटफिट से लेकर ट्रेडिशनल आउटफिट तक हर लुक को खास बना देता है। ऐसे में महिलाओं की शिकायत होती है कि मेसी बन बनाने के लिए उन्हें बहुत ही ज्यादा समय लगता  है, हालांकि, अब आप रबर बैंड ट्रिक ट्राई करें, यह आपको कुछ सेकंड में एकदम पार्लर जैसा खूबसूरत मेसी बन बना सकते हैं।

30 सेकंड में मेसी बन बनाने के आसान स्टेप्स

- सबसे पहले आप अपने बालों को अच्छी तरह सुलझा लें। अब इन्हें समटेकर सिर के ऊपरी हिस्से पर ले जाएं। फिर हाई पोनीटेल बनाएं और पहले रबर बैंड की मदद से पोनीटेल को अच्छी तरह टाइट कर लें।

- अब आप दूसरे रबर बैंड पोनीटेल पर लगाएं, लेकिन बालों को पूरी तरह बाहर निकालने के जगह उन्हें आधा ही बाहर निकालें। बालों को एक गोल लूप बना लें।

- फिर जो नीचे के बचे हुए बाल हैं, उन्हें दो हिस्सों में बांट लें। अब इन बालों को लूप के चारों तरफ गोल घुमाते हुए लपेट लें।

- अब दूसरे रबर बैंड को एक और मोड़ देकर उन सभी बालों को उसी रबर बैंड के अंदर अच्छे से फंसा लें, जिससे वह खुले नहीं।

- फिर इस बन को उंगलियों की मदद से हल्का-हल्का खींचकर प्राकृतिक वॉल्यूम और मेसी लुक दें। तैयार है आपका परफेक्ट मेसी बन बनकर बिल्कुल रैडी हो जाएगा।

प्रमुख खबरें

Azam Khan को 14 दिन की न्यायिक हिरासत, Ghaziabad की डासना जेल भेजे गए

Om Birla तिरुवनंतपुरम में लोक लेखा समितियों के राष्ट्रीय सम्मेलन का करेंगे उद्घाटन

भारत में Cruise Tourism की अपार संभावनाएं, 20 करोड़ लोग यात्रा खर्च उठाने में सक्षम

Diwali पर फेवरेट ड्रेस पहनने के लिए Diet में करें ये बदलाव, कम होगा Belly Fat