Pahalgam और Srinagar में बढ़ी ठंड, Kashmir Valley में शून्य से नीचे पहुंचा Temperature

By अंकित सिंह | Nov 25, 2026

जम्मू-कश्मीर में ठंड बढ़ने के बीच इसकी ग्रीष्मकालीन राजधानी श्रीनगर में न्यूनतम तापमान शून्य से 1.9 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया जो यहां इस मौसम का अब तक का सबसे कम तापमान है। अधिकारियों ने बुधवार को यह जानकारी दी। पहलगाम में न्यूनतम तापमान शून्य से 3.6 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया और यह कश्मीर का सबसे ठंडा स्थान रहा। हालांकि, पिछली रात के मुकाबले यहां तापमान में मामूली बढ़ोतरी हुई। 

इसे भी पढ़ें: Winter Vacation के लिए बेस्ट हैं भारत की ये 5 गर्म जगहें, कड़ाके की ठंड से मिलेगी राहत

पिछली रात यहां न्यूनतम तापमान शून्य से 4.6 डिग्री सेल्सियस नीचे था। बुधवार सुबह घाटी के कई इलाकों में कोहरा छाया रहा। मौसम विभाग के अधिकारियों ने बताया कि दक्षिण कश्मीर में घाटी का प्रवेश द्वार कहे जाने वाले काजीगुंड में भी न्यूनतम तापमान शून्य से 2.4 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया। उत्तरी कश्मीर के कुपवाड़ा में न्यूनतम तापमान शून्य से दो डिग्री सेल्सियस नीचे रहा, जबकि कोकेरनाग में यह 0.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

इसे भी पढ़ें: 1970–1990: India’s Big Policy U-Turn | जब इंदिरा और राजीव ने बदली भारत की प्रवासी नीति |Teh Tak Part 2

अधिकारियों ने बताया कि उत्तरी कश्मीर के बारामूला जिले में स्थित प्रसिद्ध स्की रिसॉर्ट गुलमर्ग में न्यूनतम तापमान शून्य डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग ने इस महीने के अंत तक घाटी में मौसम मुख्यतः शुष्क रहने और रात के तापमान में और गिरावट आने की संभावना जताई है।

प्रमुख खबरें

उत्तर Karnataka 10 साल में बन सकता है अलग राज्य, BJP विधायक Balakrishna Jarkiholi का दावा

Eetha के लिए Shraddha Kapoor ने नहीं छोड़ी कोई कसर, 25 दिनों तक 8 किलो के घुंघरू पहनकर 8 घंटे की रिहर्सल

Mississippi में हॉर्न आइलैंड के पास Cessna विमान क्रैश, 2 बच्चों समेत 6 लोग लापता

नया टैरिफ बम फोड़ने की तैयारी में ट्रंप, निशाने पर हैं भारत समेत ये 16 देश, किन सेक्टरों पर पड़ेगा असर?