किसानों के मुद्दे पर बोले सत्यपाल मलिक, PM मोदी से मिलते ही 5 मिनट में हो गया झगड़ा, बहुत घमंड में थे वो

By अनुराग गुप्ता | Jan 03, 2022

नयी दिल्ली। मेघालय के राज्यपाल सत्यपाल मलिक किसानों के मुद्दे पर लगातार बोलते रहे हैं। हालांकि उन्होंने कृषि कानूनों की वापसी के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जमकर प्रशंसा की थी लेकिन अब उन्होंने प्रधानमंत्री मोदी पर जमकर हमला बोला है। उन्होंने कहा कि कृषि कानूनों को लेकर जब वो प्रधानमंत्री मोदी से मिलने गए तो पांच मिनट के भीतर ही झगड़ा हो गया। 

दोबारा शुरू हो जाएगा किसान आंदोलन !

उन्होंने कहा कि किसान आंदोलन केवल स्थगित हुआ है और अगर अन्याय हुआ तो यह दोबारा शुरू हो जाएगा। सत्यपाल मलिक ने कहा कि अन्नदाताओं ने अपने अधिकारों की लड़ाई जीती है और भविष्य में भी अगर किसानों के खिलाफ कोई सरकार कदम उठाती है तो वह पूरी ईमानदारी से इसका विरोध करेंगे और अगर पद छोड़ने की बात आई, तब भी वह पीछे नहीं हटेंगे। 

इसे भी पढ़ें: अमित शाह ने किसानों को 20,900 करोड़ रुपये जारी करने को लेकर PM मोदी का अभिनंदन किया

मेघालय से पहले सत्यपाल मलिक जम्मू-कश्मीर और गोवा के राज्यपाल रह चुके हैं और लगातार किसानों के मुद्दे पर मुखर रहते हैं। उन्होंने कृषि कानूनों को लेकर कई बार केंद्र की मोदी सरकार को घेरना का प्रयास किया है। उन्होंने कहा कि मेरे लिए किसी भी पद से पहले किसानों का हित सर्वोपरि है। किसानों के अधिकारों पर आंच नहीं आने दी जाएगी।

प्रमुख खबरें

Bihar Food Safety Action: मिलावटखोरों पर Health Department का शिकंजा, Patna से Darbhanga तक Raid

भारत को बड़ी कूटनीतिक जीत, BRICS Summit में आम सहमति से पारित हुआ साझा घोषणापत्र

Delhi के प्रहलादपुर में पत्नी की हत्या के आरोप में पति और उसकी प्रेमिका गिरफ्तार

BRICS समिट में दिल्ली घोषणापत्र सर्वसम्मति से पास, भारत को मिली बड़ी कूटनीतिक जीत