Llama 4: जल्द ही ज़ुकेरबर्ग लॉन्च करेंगे न्यू AI मॉडल, चैटजीपीटी से होगी टक्कर

By दिव्यांशी भदौरिया | Apr 07, 2025

मेटा चैटजीपीटी को टक्कर देने के लिए Llama 4 लॉन्च जल्द ही करेगा। मेटा प्लेटफॉर्म्स इस महीने के आखिर में अपने लेटेस्ट बड़े भाषा मॉडल लॉन्च की तैयारी में लगा है। द इंफॉर्मेशन की रिपोर्ट के अनुसार, इस मॉडल की लॉन्चिंग पहले कम से सम दो बार टल चुकी है। हालांकि अब जकरबर्ग इसे रिलीज करके ही रहेंगे।

रिपोर्ट के अनुसार, मेटा एक बार फिर Llama 4 की रिलीज को टाल सकती है। यह बात सूत्रों से पता चला है। ओपनएआई के चैटजीपीटी की सफलता के बाद बड़ी टेक कंपानियां एआई इंफ्रास्ट्रक्चर में भारी निवेश कर दिया है। जिससे टेक्नोलॉजी के दुनिया में काफी बदलाव आया है। इसके अतिरिक्त मशीन लर्निंग में निवेश को नई गति दी है।

रिपोर्ट के मुताबिक, Llama 4 के विकास के दौरान मेटा टेक्नोलॉजी पर खरा साबित नहीं हुआ। खासतौर पर तर्क (reasoning) और गणितीय कार्यों में। कंपनी ने यह चिंता भी व्यक्त की है कि ओपनएआई के मॉडलों की तुलना में Llama 4 की मानवीय आवाज में बातचीत करने की क्षमता कमजोर है। आपको बता दे कि, मेटा इस साल एआई इंफ्रास्ट्रक्चर को बढ़ाने के लिए करीब 65 अरब डॉलर ( लगभग 5,39,000 करोड़ रुपये) खर्च करने की योजना बना रहे हैं। निवेशकों का दबाव है कि बड़ी टेक कंपनियां अपने निवेश पर ठोस परिणा दिखाएं।

प्रमुख खबरें

Bengal में किसकी सरकार? Pre-Poll Survey ने खोला राज, TMC और BJP की सीटों का पूरा गणित

IPL 2026: SRH कप्तान पैट कमिंस ने अपनी वापसी पर दिया बड़ा अपडेट, जानें क्या कहा?

Harry Potter TV Series का टीजर रिलीज, Christmas 2026 में नए चेहरों संग लौटेगा पुराना जादू

Global Survey में PM Modi फिर नंबर 1, BJP बोली- Congress नकारात्मकता की नवाब बन गई है