मेटा का AI में बड़ा दांव: जुकरबर्ग ने 14.3 अरब डॉलर लगाए, 28 वर्षीय वांग बने सुपरइंटेलिजेंस हेड

By Ankit Jaiswal | Oct 07, 2025

कृत्रिम बुद्धिमत्ता (AI) की दुनिया में एलेक्ज़ेंडर वांग का नाम तेजी से उभर रहा है। 28 साल की उम्र में वांग को मार्क जुकरबर्ग ने मेटा की सुपरइंटेलिजेंस लैब्स का नेतृत्व सौंपा है। इसके साथ ही उनकी स्टार्टअप कंपनी में मेटा ने 14.3 अरब डॉलर का निवेश किया है।

मेटा में शामिल होने के बाद वांग ने सुपरइंटेलिजेंस प्रोग्राम को नई दिशा देने के लिए एआई टीम को चार हिस्सों में विभाजित किया, जिससे रिसर्च, प्रोडक्ट और इन्फ्रास्ट्रक्चर पर बेहतर फोकस किया जा सके। वांग तकनीकी क्षेत्र के साथ-साथ नीति निर्माण और अंतरराष्ट्रीय सहयोग में भी सक्रिय हैं और उन्होंने अमेरिका के सांसदों और एआई उद्योग के नेताओं से मजबूत संबंध बनाए हैं।

इस नियुक्ति से यह साफ होता है कि मेटा अब केवल सोशल मीडिया कंपनी नहीं रहना चाहती, बल्कि भविष्य में एआई के क्षेत्र में अग्रणी बनने की योजना पर काम कर रही है।

प्रमुख खबरें

Kolkata में होगा 19वां Pravasi Bharatiya Divas, PM Modi करेंगे उद्घाटन

CEC Gyanesh Kumar के इस्तीफे पर अड़े AISA प्रदर्शनकारी, Jantar Mantar से 200 हिरासत में

जन आंदोलनों को जोड़ने के लिए Rahul Gandhi ने Satyagraha डिजिटल मंच किया शुरू

Shai Hope के नाबाद 162 रन, West Indies ने तीसरे ODI में भारत को पांच विकेट से हराया