मौसम विभाग ने मध्य प्रदेश के 21 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी जारी की

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Aug 19, 2021

भोपाल। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी)ने बृहस्पतिवार को मध्य प्रदेश के 21 जिलों में गरज चमक के साथ भारी बारिश की चेतावनी देते हुए येलो अलर्ट जारी किया। एक अधिकारी ने कहा कि प्रदेश के कम से कम आठ जिलों में भारी बारिश (64.5 मिलीमीटर से 115.5 मिमी)हुई जबकि पूर्वी मध्यप्रदेश के सिंगरौली में बृहस्पतिवार सुबह साढ़े आठ बजे समाप्त हुए पिछले 24 घंटे के दौरान बहुत भारी बारिश (123 मिमी) दर्ज की गई।

इसे भी पढ़ें: लव जिहाद कानून पर HC से झटका, कानून की इन धाराओं पर लगाई रोक

आईएमडी के भोपाल कार्यालय के वरिष्ठ मौसम विज्ञानी पी के साहा ने कहा कि अलर्ट शुक्रवार सुबह तक वैध है। मौसम विभाग ने भोपाल, इंदौर, ग्वालियर और जबलपुर सहित राज्य के 10संभागों में अधिकांश स्थानों पर बारिश या गरज चमक के साथ बौछारें पड़ने की संभावना जतायी है। मध्यप्रदेश में इस महीने में दूसरी बार बारिश का दौर चल रहा है। पहली बार प्रदेश के उत्तरी हिस्से में ग्वालियर व चंबल संभाग में बारिश से तबाही मची थी, जिसमें 24 लोगों की मौत हो गई थी। साहा ने कहा कि मॉनसून अब ग्वालियर और सीधी से गुजर रहा है जिससे नमी आ रही है और बारिश हो रही है। अगले दो से तीन दिनों तक बारिश जारी रहने की उम्मीद है।

प्रमुख खबरें

Ayodhya में NSG रीजनल हब के लिए 26 हेक्टेयर जमीन मुफ्त देगी UP सरकार

MP दौरे पर आएंगे BJP अध्यक्ष Nitin Nabin और Rahul Gandhi, इंदौर में होंगे कार्यक्रम

Nepal Flood: आठ जिलों से और शव मिलने के बाद मृतकों का आंकड़ा पहुंचा 1,399

दिल्ली कोर्ट से Swatantra Bhardwaj को 3 हफ्ते की अंतरिम जमानत, पुलिस को दिए जांच के निर्देश