Walker For A Child: बेबी वॉकर से ज्यादा सुरक्षित हैं ये तरीके, एक्सपर्ट ने बताया बच्चों को चलाने का सही उपाय

By अनन्या मिश्रा | Sep 11, 2025

बेबी वॉकर लंबे समय से माता-पिता के बीच एक लोकप्रिय चीज बनी हुई है। अक्सर माता-पिता छोटे बच्चों को चलाने के लिए उनको वॉकर में बिठाकर छोड़ देते हैं। इससे बच्चे को शुरूआती दिनों में चलने में मदद मिलती है। भले ही वॉकर बच्चे के लिए मजेदार और मददगार हो, लेकिन इसके इस्तेमाल के दौरान कुछ खास बातों को ध्यान में रखना बेहद जरूरी होता है। ऐसे में सवाल उठता है कि बच्चे के लिए वॉकर का इस्तेमाल करने की सही उम्र क्या होती है। ऐसे में आज इस आर्टिकल के जरिए हम आपको बताने जा रहे हैं कि किस उम्र में बच्चे के लिए वॉकर का इस्तेमाल करना सुरक्षित माना जाता है।

इसे भी पढ़ें: Health Tips: क्या आपकी 'हेल्दी' ग्रीन टी बन रही है शरीर के लिए जहर, जानिये चौंकाने वाले नुकसान

एक अध्ययन के मुताबिक बेबी वॉकर को 4 से 12 महीने की उम्र के बच्चों के लिए इस्तेमाल किए जाने वाले उपकरण के रूप में जाना जाता है। लेकिन बेबी वॉकर बच्चों ग्रोथ में देरी की वजह बन सकता है।

पुश टॉयज या पुश वॉकर

शुरूआत में बच्चे को चलाने के लिए पुश वॉकर या पुश टॉयज का इस्तेमाल कर सकते हैं। इसके लिए कुर्सी जैसे पुश करने वाले फर्नीचर के सहारे बच्चे को खड़ा करें और फिर उसको चलाने के लिए इस्तेमाल कर सकते हैं। इस तरह से बच्चे को बिना चले अभ्यास करने में सहायता मिलती है।

बच्चे को पेट के बल लिटाएं

निगरानी के साथ बच्चे को पेट के बल लिटाएं। इससे बच्चे को धीरे-धीरे रेंगने, ऊपर उठने और आखिर में चलने को बढ़ावा मिलेगा। पेट के बल लिटाने से बच्चे के शरीर और पैरों की मांसपेशियों के निर्माण को बढ़ावा देने और मजबूती देने में भी मदद मिलती है। इसके लिए आप बच्चे के लिए प्ले यार्ड या प्लेपेन का भी इस्तेमाल कर सकते हैं।

प्रमुख खबरें

मुरैना में पीठ पर चोट के साथ मिला 19 महीने का Cheetah, इलाज के लिए कूनो भेजा गया

Tennis Union चुनाव में Mahesh Bhupathi और Sania Mirza की एंट्री, Paes बाहर

Dewas में जहरीली शराब से मौतों के दावों के बीच 10 लोग गिरफ्तार, 7.25 लाख का सामान जब्त

RCF Kapurthala निर्मित पहली Vande Bharat ट्रेन को मिली सशर्त मंजूरी, रेलवे ने सुधारी जाने वाली कमियां गिनाईं