जनता कर्फ्यू के मद्देनजर रविवार को बंद रहेंगी दिल्ली मेट्रो की सेवाएं

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Mar 20, 2020

नयी दिल्ली। ‘‘जनता कर्फ्यू’’ के मद्देनजर दिल्ली मेट्रो की सेवाएं रविवार को बंद रहेंगी। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। इस बीच स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि राष्ट्रीय राजधानी में गुरुवार को कोरोना वायरस संक्रमितों की संख्या बढ़कर 14 हो गई है। दिल्ली मेट्रो रेल निगम (डीएमआरसी) ने विज्ञप्ति जारी कर बताया, ‘‘ 22 मार्च को जनता कर्फ्यू को देखते हुए दिल्ली मेट्रों ने अपनी सेवाएं बंद रखने का फैसला किया है। विज्ञप्ति ने कहा, ‘‘इस कदम का उद्देश्य लोगों को घरों में ही रहने के लिए प्रोत्साहित करना है क्योंकि कोरोना वायरस का संक्रमण रोकने के लिए सामाजिक दूरी जरूरी है। 

उल्लेखनीय है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को पूरे देश से कोरोना वायरस से लड़ने के लिए ‘‘ संकल्प और संयम’’ का आह्वान किया और रविवार को जनता कर्फ्यू रखने की अपील की। अपने 30 मिनट के संबोधन के दौरान उन्होंने कोरोना वायरस के खतरे को रेखांकित करते हुए लोगों को घर में ही रहने और यथासंभव घर से ही काम करने को कहा। मोदी ने कहा कि दुनिया ने अबतक ऐसा संकट नहीं देखा था।

प्रमुख खबरें

Yamuna Expressway बस हादसे पर Allahabad High Court सख्त, यूपी सरकार से मांगा जवाब

Guwahati के होमस्टे में छात्रा की संदिग्ध मौत, पुलिस ने साथी आशिक अली को दबोचा

Election Commission के स्पष्टीकरण से NDA सहयोगियों की चिंता दूर, चिराग और नायडू ने किया समर्थन

Rajasthan में Congress MLA Chetan Patel पर FIR दर्ज, Tika Ram Jully ने BJP सरकार को घेरा