वोटिंग और काउंटिंग के दिन बदली मेट्रो की टाइमिंग, चुनाव ड्यूटी पर तैनात कर्मचारियों को मिलेगी राहत

By अंकित सिंह | Feb 03, 2025

एक आधिकारिक बयान के अनुसार, दिल्ली विधानसभा चुनाव 2025 के मतदान और मतगणना के दिन दिल्ली मेट्रो सुबह 4:00 बजे अपनी सेवाएं शुरू करेगी। बयान में कहा गया है कि लोगों को मतदान केंद्रों तक समय पर आसानी से पहुंचने में मदद करने के लिए दिल्ली मेट्रो बुधवार (5 फरवरी) और शनिवार (8 फरवरी) को सभी लाइनों पर सुबह 4:00 बजे अपनी सेवाएं शुरू करेगी। इसमें कहा गया है कि यात्रियों के लिए सुगम यात्रा सुनिश्चित करने के लिए ट्रेनें सुबह 6:00 बजे तक 30 मिनट के अंतराल पर संचालित होंगी, जिसके बाद शेष दिन के लिए एक नियमित समय सारिणी का पालन किया जाएगा।

इसे भी पढ़ें: Delhi Elections में प्रचार के अंतिम दिन नेताओं ने झोंकी पूरी ताकत, अब जनता करेगी 5 को फैसला, इस बार नेताओं के बीच खूब दिखी जुबानी जंग

सोमवार को केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, भाजपा अध्यक्ष जे पी नड्डा और पार्टी के कई मुख्यमंत्रियों ने प्रचार किया। पिछले दो चुनावों में कोई भी सीट जीतने में विफल रही कांग्रेस ने भी अपनी स्थिति मजबूत करने की कोशिशें कीं। राहुल गांधी और प्रियंका गांधी वाद्रा ने राजधानी में पार्टी की खोई हुई जमीन फिर से हासिल करने के उद्देश्य से कालकाजी और कस्तूरबा नगर में अलग-अलग रोड शो किए। दिल्ली के मुख्य निर्वाचन अधिकारी के अनुसार, 13,766 मतदान केंद्रों पर 1.56 करोड़ मतदाता अपने मताधिकार का इस्तेमाल करेंगे, जिनमें 83.76 लाख पुरुष, 72.36 लाख महिलाएं और 1,267 ‘तृतीय लिंग’ मतदाता हैं। 

प्रमुख खबरें

CWI का बड़ा फैसला, खिलाड़ियों के Contract में 25% कटौती और Super50 टूर्नामेंट पर लगाई रोक

नेपाल में भारी बारिश के बाद Bihar में अलर्ट, गंडक और कोसी तटबंधों पर 24 घंटे निगरानी

CEC ज्ञानेश कुमार की बर्खास्तगी पर अड़ी Congress, चंडीगढ़ में पुलिस ने वाटर कैनन से रोका

Fiscal Deficit को 4.3 प्रतिशत रखने के लिए Central Government लेगी 7.86 लाख करोड़ का कर्ज