Ranchi में युवती से दुष्कर्म और सहेली से छेड़छाड़, तीन आरोपी गिरफ्तार व नाबालिग हिरासत में

By प्रभासाक्षी न्यूज़ डेस्क | Nov 17, 2026

झारखंड के रांची जिले में एक युवती के साथ कथित तौर पर सामूहिक दुष्कर्म और उसकी सहेली से छेड़छाड़ के मामले में पुलिस ने तीन लोगों को गिरफ्तार किया है और एक नाबालिग को हिरासत में लिया है। पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी दी। पुलिस के मुताबिक, यह घटना रविवार को चान्हो थाना क्षेत्र में हुई, जब दोनों युवतियां अपने छह पुरुष मित्रों के साथ स्थानीय मेले में गई थीं।

पुलिस ने बताया कि आरोपी दोनों युवतियों को पास के जंगल में ले गए जहां उन्होंने एक के साथ कथित तौर पर सामूहिक दुष्कर्म किया और दूसरी से छेड़छाड़ की। पुलिस ने बताया कि इस मामले में सोमवार को तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया और एक नाबालिग को हिरासत में लिया गया। पुलिस के अनुसार,पीड़िताओं के बयान के आधार पर रविवार को भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की विभिन्न धाराओं और यौन अपराधों से बच्चों का संरक्षण (पॉक्सो) अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई।

रांची (ग्रामीण) के पुलिस अधीक्षक गौरव गोस्वामी ने कहा, ‘‘इस मामले में कुल छह लोग शामिल थे। इनमें से हमने सोमवार को एक नाबालिग समेत चार लोगों को पकड़ा है। दुष्कर्म पीड़िता की चिकित्सकीय जांच कराई गई है और उसकी हालत स्थिर है।’’ उन्होंने बताया कि अन्य आरोपियों को पकड़ने के लिए छापेमारी की जा रही है।

प्रमुख खबरें

24 भारतीय थे सवार, तभी हुआ धमाका, होर्मुज में गैस टैंकर पर मिसाइल अटैक के बाद एक्शन में आया भारत

देशभर में 10,000 हेक्टेयर पर Green Ammonia के ट्रायल, Urea से ज्यादा असरदार

Harshal Patel अब Gujarat Titans में खेलेंगे, SRH से 4 करोड़ रुपये में हुआ IPL Trade

डर है कि...पाकिस्तान की जेल से इमरान खान की डराने वाली चिट्ठी