वीकेंड कर्फ्यू के दौरान भी चलेगी मेट्रो, लेकिन हुड्डा सिटी सेंटर और नोयडा जाने वाले यात्रीगण कृपया ध्यान दें

By टीम प्रभासाक्षी | Jan 07, 2022

दिल्ली नेटवर्क की विभिन्न लाइनों पर मेट्रो ट्रेनें वीकेंड कर्फ्यू के दौरान भी चलेंगी। दिल्ली मेट्रो के अधिकारियों ने बुधबार को इस बाबत जानकारी दी कि ट्रेनों की फ्रीक्वेंसी अलग-अलग होगी। आपको बता दें कि दिल्ली सरकार ने कोविड-19 के बढ़ते मामलों के मद्देनजर दिल्ली में वीकेंड कर्फ्यू लगा  दिया है।

 डीएमआरसी ने जानकारी देते हुए कहा कि वीकेंड कर्फ्यू के दौरान अन्य सभी लाइनों पर ट्रेनों की फ्रीक्वेंसी 20 मिनट रहेगी। अधिकारियों ने यह भी जोड़ा कि, सोमवार से शुक्रवार तक मेट्रो सेवा का संचालन सामान्य रूप से होगा यानी  मेट्रो ट्रेनों की आवाजाही इन दिनों में सामान्य रहेगी। डीएमआरसी के ताजा दिशानिर्देशों के मुताबिक, मेट्रो ट्रेन की सभी सीटों पर बैठने की इजाजत है लेकिन खड़े होकर यात्रा की अनुमति नहीं है। ट्रेनों और स्टेशनों में यात्रियों के प्रवेश पर पाबंदी जारी रहेगी और हर कोच में 50 यात्रियों को ही प्रवेश की अनुमति होगी।

प्रमुख खबरें

IMD का बड़ा अनुमान: August में सामान्य से कम रहेगी बारिश, Al-Nino का प्रभाव

Russia-Ukraine War में China की चुपचाप मदद, US Weapon Stock खत्म होने से बढ़ी Xi Jinping की ताकत

Khargone में तेज बहाव में बाइक सवार दो युवक बहे, SDRF चला रही सर्च अभियान

Xinjiang Victims Database का बड़ा खुलासा, China के Detention Campaign से 1.4 लाख Uyghur Kids हुए अलग