Ladwa Assembly Elections: CM सैनी से सामने मेवा सिंह पेश कर रहे चुनौती, दिलचस्प है लाडवा सीट पर मुकाबला

By अनन्या मिश्रा | Sep 30, 2024

हरियाणा विधानसभा चुनाव की तैयारियां जोरों पर हैं। ऐसे में सभी राजनीतिक दल राज्य में पूरे जोश के साथ उतरे हैं। हरियाणा की लाडवा सीट सबसे अहम सीट मानी जा रही है। बता दें कि इस सीट पर राज्य के मुख्यमंत्री नायाब सिंह चुनाव लड़ रहे हैं। तो वहीं कांग्रेस पार्टी ने सीएम नायाब सिंह के सामने मेवा सिंह को चुनावी मैदान में उतारा है। सभी पार्टियों का प्रचार चरम पर है। कांग्रेस पार्टी दावा कर रही है कि इस बार सीएम सैनी को हराकर मेवा सिंह राज्य में कांग्रेस सरकार बनाने का रास्ता साफ करेंगे।

मुख्यमंत्री नायाब सिंह सैनी वर्तमान समय में करनाल विधानसभा सीट से विधायक हैं। राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने साल 2019 में यहां से चुनाव में जीत हासिल की थी। हालांकि लोकसभा चुनवा से पहले खट्टर ने विधायक पद से इस्तीफा दे दिया था। ऐसे में राज्य में उपचुनाव में वर्तमान सीएम नायाब सिंह सैनी से यहां से जीत हासिल की थी। नायाब सिंह ने सीएम पद और करनाल विधायक दोनों जिम्मेदारियों को संभाला है।

इसे भी पढ़ें: हरियाणा की गुरुग्राम सीट पर Mukesh Sharma Pahalwan का हो रहा भव्य स्वागत, अपने अंदाज से दिल जीत रहे BJP के उम्मीदवार

पार्टी और उम्मीदवार

नायब सिंह सैनी- भारतीय जनता पार्टी

मेवा सिंह- कांग्रेस

जोगा सिंह- आम आदमी पार्टी

विनोद कुमार शर्मा- जननायक जनता पार्टी

सपना बरशामी- इंडियन नेशनल लोकदल

सैनी की सीट बदली

बता दें कि पांच महीने बाद एक बार फिर नायाब सिंह सैनी चुनावी मैदान में हैं। मार्च में सीएम पद की शपथ लेने वाले सैनी ने 25 मई को हुए उपचुनाव में करनाल सीट से जीत हासिल की थी और कांग्रेस उम्मीदवार तरलोचन सिंह को हराया था। हालांकि इस बार लाडवा सीट से उनके सामने मेवा सिंह हैं। साल 2019 के विधानसभा चुनाव में नायाब सिंह ने चुनाव नहीं लड़ा था। क्योंकि वह कुरुक्षेत्र से सांसद बन चुके थे। इससे पहले साल 2010 और 2014 में नायाब सिंह सैनी ने नारायणगढ़ से चुनाव लड़ा था। हालांकि साल 2010 में उनको हार का सामना करना पड़ा था, तो वहीं साल 2014 में उन्होंने जीत हासिल की थी।

मेवा सिंह ने हासिल की थी जीत

साल 2019 के चुनाव में लाडवा सीट से मेवा सिंह ने जीत हासिल की थी। इस दौरान उन्होंने भाजपा के डॉ. पवन सिंह सैनी को हराया था। तब मेवा सिंह ने 57,665 वोट हासिल किए थे। जबकि पवन सिंह को 45,028 वोट मिले थे। वहीं INLD की सपना बरशामी को 15,476 वोट हासिल हुए थे। हालांकि इस बार लाडवा सीट पर भाजपा और कांग्रेस के बीच सीधी लड़ाई मानी जा रही है। वहीं सीएम सैनी इस सीट पर पहली बार चुनाव लड़ रहे हैं। लेकिन हरियाणा राज्य में सीएम सैनी की लोकप्रियता को भी नजरअंदाज नहीं किया जा सकता है। ऐसे में सीएम सैनी की जीत या हार की पूरे राज्य में भारतीय जनता पार्टी के प्रदर्शन का प्रतीक होगी। यदि सीएम यहां से चुनाव हार जाते हैं, तो ऐसी स्थिति में पार्टी का सत्ता से जाना तय माना जा रहा है।

प्रमुख खबरें

Prahlad Joshi ने NTA को दिया युद्ध स्तर पर Exam सुधार का आदेश, 50 कर्मचारी बर्खास्त

Delhi Excise Policy: HC ने Kejriwal, Sisodia को CBI की नई दलीलों पर दिया 4 हफ्ते का समय

Piyush Goyal को BJP में बड़ी जिम्मेदारी, क्या Modi Cabinet में अब होगा फेरबदल?

Galle Test: India ने Sri Lanka को समेटा, 178 रनों की विशाल बढ़त हासिल; जीत की तरफ कदम!