मेक्सिको तेल चोरी के दौरान हुए हादसे में मरने वालों की संख्या 125 हुई

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Feb 04, 2019

मेक्सिको सिटी। मध्य मेक्सिको में पाइपलाइन में आग लगने से हुए हादसे में मरने वालों की संख्या 125 हो गई है। सरकार ने यह जानकारी दी। हादसा जनवरी में हुआ था। सामाजिक सुरक्षा कार्यलय आईएमएसएस की एक खबर के अनुसार अन्य 22 लोग अब भी अस्पताल में भर्ती हैं। इनमें से अधिकतर लोग 80 प्रतिशत झुलस गए हैं।

गौरतलब है कि 18 जनवरी को हिडाल्गो में पाइप लाइन को जानबूझकर तेल चुराने के लिए तोड़ा गया था। स्थानीय लोग पाइपलाइन से हो रहे रिसाव वाले स्थान पर तेल चुराने के लिए जमा थे तभी आग लग गई।

इसे भी पढ़ें- यमन में युद्ध विराम के लिये जहाज पर वार्ता का आयोजन करेगा संयुक्त राष्ट्र

हादसा ऐसे समय हुआ था जब मेक्सिको के राष्ट्रपति एंद्रेस मैनुएल लोपेज ईंधन चोरी को लेकर राष्ट्रीय स्तर पर अपनी योजनाओं को क्रियान्वित करने की योजना बना रहे हैं।

प्रमुख खबरें

South Africa ने पहले ODI में Australia को 67 रन से हराया, Matthew Breetzke का शतक

बैठक में सिंधिया ने टेलीकॉम मैन्युफैक्चरिंग ज़ोन TMZ के आगामी कार्ययोजना को लेकर की समीक्षा, सिंधिया ने अधिकारियों को दिए निर्देश

Asian Games Table Tennis: मानुष शाह और दीया चिताले ने जीता कांस्य पदक

CEC Gyanesh Kumar बीजेपी के लिए काम कर रहे हैं, P Chidambaram ने मांगा इस्तीफा