मैक्सिको में पिछले तीन महीने में हिंसक अपराधों में 7,667 लोगों की हत्या

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Apr 23, 2018

मैक्सिको सिटी। मैक्सिको में हत्याओं के मामले लगातार बढ़ते जा रहे हैं वर्ष 2018 की पहली तिमाही में हिंसक अपराधों में 7,667 लोगों की हत्याएं हुई हैं , जो कि पिछले साल की तुलना में 20 प्रतिशत अधिक है। सरकारी आंकड़ों में यह जानकारी दी गई। मैक्सिको सुरक्षा सेवाओं के अनुसार वर्ष 2017 में इस दौरान 6,406 लोंगों की हिंसक घटनाओं में हत्या की गई। कल जारी किए गए डेटा के अनुसार इस दौरान सबसे खतरनाक महीना मार्च का रहा जिसमें 2,729 लोगों की हत्या की गई। इसके बाद जनवरी में 2,549 और फरवरी में 2,389 हत्याएं हुईं।

नशीली दवाओं की तस्करी करने वाले गिरोहों, तेल चोरी करने, अपहरण, वसूली और अन्य अपराधिक गतिविधियों के दौरान यह हत्याएं हुईं। अभी तक वर्ष 2017 में सबसे अधिक 25,339 लोगों की हत्याएं हुई थी। 10 साल पहले इन आंकड़ों का आकलन शुरू किया गया था। मैक्सिको के एक जुलाई को होने वाले चुनावों की घोषणा करने के बाद से इन हिंसक घटनाओं में बढ़ोतरी हुई है।

प्रमुख खबरें

बांग्लादेशी नेता हादी हत्याकांड: मुख्य आरोपी भारत में शरण में, ढाका पुलिस ने किया बड़ा खुलासा

ट्रंप–जेलेंस्की मुलाकात से शांति की उम्मीद, यूक्रेन युद्ध पर निर्णायक बातचीत की तैयारी

कोल इंडिया की आठ सहायक कंपनियों को शेयर बाजार में उतारेगी सरकार, पारदर्शिता पर जोर

IPO की तैयारी में Zepto, 10 मिनट डिलीवरी का स्टार्टअप बड़े दांव के लिए तैयार, शेयर बाजार में खलबली!