कर्नाटक के उडुपी में एमजीएम कॉलेज खुला, शांति व्यवस्था कायम रखने के लिए बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Feb 18, 2022

मंगलुरु, 18 फरवरी (एपी) कर्नाटक के उडुपी में स्थित महात्मा गांधी मेमोरियल कॉलेज को 10 दिन बंद रखने के बाद शुक्रवार को खोल दिया गया। पिछले सप्ताह इस कॉलेज में हिजाब और भगवा शॉल को लेकर छात्र समूहों में नोकझोंक हुई थी और नारेबाजी की गई थी। प्री-यूनिवर्सिटी छात्रों की प्रायोगिक परीक्षाएं होनी हैं इसलिए कॉलेज खोलने का निर्णय लिया गया। इसके लिए केवल उन्हीं छात्रों को कॉलेज में प्रवेश की अनुमति है जिन्हें परीक्षा देनी है। कॉलेज में शुक्रवार से डिग्री कक्षाएं भी शुरू हुईं।

पुलिस ने शांति व्यवस्था कायम रखने के लिए राज्य रिजर्व पुलिस कर्मियों समेत बड़ी संख्या में बल की तैनाती की है। गत सप्ताह आठ फरवरी को छात्रों के दो समूहों ने एक दूसरे के विरुद्ध नारेबाजी की थी जिसके बाद कॉलेज बंद कर दिया गया था। मुस्लिम छात्राओं का दावा था कि वे तब से हिजाब पहन रही हैं जब से उन्होंने कॉलेज में प्रवेश लिया है, वहीं लड़कों का कहना था कि यदि लड़कियों को हिजाब पहनकर आने की अनुमति दी जाती है तो वे भी भगवा शॉल पहनकर आएंगे। उडुपी के अतिरिक्त जिला पुलिस अधीक्षक सिद्दलिंगप्पा ने शुक्रवार को संवाददाताओं से कहा कि जिले के सभी कॉलेजों में माहौल शांतिपूर्ण है।

प्रमुख खबरें

Green Gas Meter अपडेट के बहाने 32 लाख की साइबर ठगी, Dhanbad से युवक गिरफ्तार

दरौंदा उपचुनाव केस: ACJM के समक्ष Siwan Court में पेश हुए RJD चीफ Lalu Yadav

CWI ने 2026-27 के इंटरनेशनल Retainer Contracts घोषित किए, 30 खिलाड़ियों को मिली जगह

Cyclone Murasu से आंध्र प्रदेश में 1919 करोड़ रुपये का नुकसान, CM Naidu ने दिए राहत के निर्देश