महाराष्ट्र के मुख्य सचिव और डीजीपी को MHA का निर्देश, घुसपैठियों के खिलाफ करें सख्त कार्रवाई

By अभिनय आकाश | Jan 22, 2025

गृह मंत्रालय (एमएचए) ने राज्य के मुख्य सचिव, पुलिस महानिदेशक और अन्य संबंधित एजेंसियों को बांग्लादेश और म्यांमार से महाराष्ट्र में आने वाले अवैध प्रवासियों के खिलाफ तत्काल कानूनी कार्रवाई करने का निर्देश दिया है। शिवसेना के उपनेता और पूर्व सांसद राहुल रमेश शेवाले की अमित शाह से बांग्लादेशी घुसपैठियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने की मांग पर संज्ञान लेते हुए केंद्रीय गृह मंत्रालय ने ये निर्देश दिए हैं। बांग्लादेशी घुसपैठियों द्वारा फिल्म अभिनेता सैफ अली खान पर हमले के एक दिन बाद केंद्रीय गृह मंत्रालय के आदेश से घुसपैठियों के खिलाफ कार्रवाई तेज होने की संभावना है। 

इसे भी पढ़ें: Saif Ali Khan ने उस ऑटो ड्राइवर से की मुलाकात, जिसने उन्हें अस्पताल पहुंचाया, सामने आईं तस्वीरें

मुंबई पुलिस ने रविवार को कहा कि 30 वर्षीय बांग्लादेशी नागरिक को अभिनेता सैफ अली खान के आवास पर कथित तौर पर चाकू मारने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने कहा कि प्रारंभिक जांच से पता चलता है कि उस व्यक्ति को इस बात की जानकारी नहीं थी कि वह एक बॉलीवुड स्टार के घर में घुसा है और उसका इरादा चोरी का था। उन्होंने कहा कि हमलावर को पड़ोसी ठाणे जिले में घोड़बंदर रोड पर हीरानंदानी एस्टेट से पकड़ा गया। अधिकारी ने कहा कि उस व्यक्ति ने भारत में प्रवेश करने के बाद अपना नाम शरीफुल इस्लाम शहजाद मोहम्मद रोहिल्ला अमीन फकीर बदलकर विजय दास रख लिया था। उन्होंने कहा कि बांग्लादेश के झलोकाटी का रहने वाला आरोपी पांच महीने से अधिक समय से मुंबई में रह रहा था, छोटी-मोटी नौकरियां कर रहा था और एक हाउसकीपिंग एजेंसी से जुड़ा हुआ था। 

प्रमुख खबरें

ONGC गहरे समुद्र में तेल-गैस खोज के लिए खरीदेगी ड्रिलशिप, वैश्विक कंपनियों संग साझेदारी की तैयारी

कानपुर विमान हादसे से पहले डीजीसीए ने जारी की थी सुरक्षा चेतावनी

नेपाल में बाढ़ राहत के लिए भारत ने भेजी 68.5 टन सामग्री और विशेषज्ञ टीम

FDA पर भड़का Bombay High Court, Cipla और MCA के 5 रेस्टोरेंट के खिलाफ आदेश वापस लेने पड़े