MI vs KKR मैच के दौरान लड़के ने किया गर्लफ्रेंड को प्रपोज, अंगूठी गिर गई तो फैंस ने...

By Kusum | Mar 30, 2026

मुंबई इंडियंस और कोलकात नाइट राइडर्स के बीच हुए आईपीएल 2026 मुकाबले के दौरान स्टैंड पर कुछ ऐसा घटा जिसे देखकर सुखी अनुभव मिलेगा। कई बार पहले देखने को मिला कि क्रिकेटर्स ने स्टेडियम में अपनी गर्लफ्रेंड को प्रपोज करके आगे चलकर हमसफर बनाया। अब मैदान में एक फैन कपल बनते हुए दिखा, जिसका सरप्राइजिंग एलीमेंट ऐसा रहा कि वो महफिल की शान बन गए। 

दरअसल, मुंबई की जर्सी पहने पुरुष फैन ने केकेआर की जर्सी पहनी लड़की को प्रपोज करने के लिए अपने घुटने पर बैठने का प्रयास किया तो उनके हाथ से अंगूठी फिसलकर नीचे जा गिरी। कैमरामैन सहित स्टैंड्स में मौजूद अन्य फैंस ने अंगूठी ढूंढना शुरू किया। छोटे से प्रयास के बाद अंगूठी मिली तो एमआई के फैन को सौंपी गई। 

बस फिर क्या था। लड़के ने लड़की की उंगली में अंगूठी पहनाई और जवाब में उसे हां मिला। दोनों एक-दूसरे के गले मिले। आस-पास मौजूद लोगों ने तालियां बजाकर इस कपल की हौसलाअफजाई की और रिश्ते में आने की एक-दूसरे को बधाई दी। 24 सेकंड की ये क्लिप सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुई। 

प्रमुख खबरें

PM Modi और UAE क्राउन प्रिंस की मुलाकात, रणनीतिक और निवेश साझेदारी पर बनी सहमति

NALSA की तीसरी National Lok Adalat में 2.10 करोड़ से अधिक मामले निपटे

यूआईआईडीबी के पास सिर्फ 18 हेक्टेअर जमीन, कांग्रेस के आरोप बेबुनियाद: Mahendra Bhatt

Reform UK Party को दो क्रिप्टो अरबपतियों से मिले 7.2 करोड़ पाउंड का चंदा, ब्रिटेन में विवाद