गलती से खुला रह गया माइक, मोदी बगल में बैठे थे, चीन के खिलाफ ये क्या बोल गए बाइडेन

By अभिनय आकाश | Sep 23, 2024

अमेरिका में चल रहे क्वाड समिट में गलती से एक माइक खुला रह गया। वहां पीएम मोदी के पास ही बैठे अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडेन ने चीन को लेकर धीरे से एक बात कही। उन्हें पता नहीं था कि माइक खुला रह गया है। वो बात माइक पर सबने सुन ली। सुनते ही पूरे हॉल में सनसनी फैल गई। ये  बात अब पूरे सम्मेलन में चर्चा का विषय बनी हुई है। अमेरिका में क्वाड देशों का सम्मेलन बीते दिनों हुआ। ये चार देशों का ग्रुप है, इस ग्रुप में अमेरिका, ऑस्ट्रेलिया, जापान और भारत शामिल है। इसी की बैठक में भाग लेने के लिए पीएम मोदी अमेरिका की यात्रा पर हैं। क्वाड समिट में भारत के लिए अच्छी बात ये रही कि अमेरिका, ऑस्ट्रेलिया और जापान ने हिंद महासागर क्षेत्र में चीन की गुस्ताखियों से निपटने के लिए भारत का लोहा माना।

इसे भी पढ़ें: Prabhasakshi NewsRoom: Quad Summit में नेताओं ने China को घेरा तो ड्रैगन ने किया पलटवार

इस समय माइक खुला हुआ था और सभी पत्रकारों ने बाइडेन की बात सुन ली। बाइडेन ने ये भी कहा कि चीन उनका इम्तिहान ले रहा है। ऐसी हरकतें कर रहा है जो हमारी परीक्षा लेने जैसा है। बाइडेन की बात जैसे ही माइक पर सुनी गई तुरंत ही वहां के अधिकारी हरकत में आ गए। अमेरिका के एक सीनियर प्रशासनिक अधिकारी ने इस गलती को ढकने के लिए कहा कि ये पहले तो कहा गया उसी लाइन पर है। मुझे नहीं लगता कि ये कोई आश्चर्य की बात है। हमारी मन की बात और जुबान बेमेल होती है। 

प्रमुख खबरें

न्यायपालिका को कोई दबाव में नहीं डाल सकता’, CJI Surya Kant की सख्त टिप्पणी से राहुल गांधी की राजनीतिक शैली पर उठे गंभीर सवाल

Jammu Kashmir में झमाझम Rain और Snowfall से पारा लुढ़का, कई सड़कें बंद

Riyadh हवाई अड्डे पर हमले के बाद Houthis ने बढ़ाई आक्रामकता, सऊदी अरब से टकराव तेज

उपराष्ट्रपति CP Radhakrishnan ने Ayurveda के वैज्ञानिक अनुसंधान और सत्यापन पर दिया जोर