पाकिस्तान दौरा रद्द करने पर माइकल होल्डिंग ने इंग्लैंड को बताया पश्चिमी अहंकार, भारत से की तुलना

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Oct 06, 2021

लंदन। वेस्टइंडीज के अपने जमाने के दिग्गज तेज गेंदबाज माइकल होल्डिंग ने कहा है कि इंग्लैंड का पाकिस्तान दौरा रद्द करने से ‘पश्चिमी अहंकार’ की बू आती है और यह देश कभी ‘समृद्ध और शक्तिशाली’ भारत के साथ ऐसा नहीं करता। इंग्लैंड की पुरुष और महिला टीम को इस महीने पाकिस्तान दौरे पर आना था लेकिन इंग्लैंड एवं वेल्स क्रिकेट बोर्ड (ईसीबी) ने खिलाड़ियों को मानसिक और शारीरिक तौर पर स्वस्थ रखने तथा सुरक्षा कारणों से दोनों श्रृंखलाएं रद्द कर दी।

इसे भी पढ़ें: कोविड-19 महामारी के कारण रद्द हुआ जापान क्लासिक, LPGA का एशिया में होगा केवल एक टूर्नामेंट

इंग्लैंड की पुरुष टीम ने 2005 के बाद पाकिस्तान का दौरा नहीं किया है जबकि उसकी महिला टीम का यह पहला पाकिस्तान दौरा होता। होल्डिंग ने पाकिस्तान के प्रति सहानुभूति जताते हुए कहा कि यदि यह भारत होता तो इंग्लैंड की दौरा रद्द करने की हिम्म्त नहीं होती। उन्होंने कहा, ‘‘पाकिस्तान ने टीका उपलब्ध होने से पहले छह या सात सप्ताह के लिये इंग्लैंड का दौरा किया था। वे वहां रुके रहे। उन्होंने वहां क्रिकेट खेली। उन्होंने उसका सम्मान किया जो इंग्लैंड उनसे चाहता था। ’’ होल्डिंग ने कहा, ‘‘उन्हें तो पाकिस्तान में चार दिन के लिये जाना था? मुझे पूरा विश्वास है कि उन्होंने भारत के साथ ऐसा नहीं किया होता क्योंकि भारत समृद्ध और शक्तिशाली है।

प्रमुख खबरें

China और South Africa को बढ़ा भारतीय Export, BRICS देशों में 34 प्रतिशत तेजी

Asian Games में नीली किट के वादे के उलट भगवा जर्सी में खेले Indian Hockey खिलाड़ी

Stephen Fleming का बड़ा विजन, 2030 तक England को बनाना चाहते हैं No 1 Test Team

Marathwada में सूखा घोषित करने की मांग, Rohit Pawar बोले- किसानों को मिले 50 हजार रुपये