छोटे भाई कोबे ब्रायंट की मौत पर भावुक हुए माइकल जोर्डन

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jan 27, 2020

लॉस एंजिलिस। बास्केटबॉल के सर्वकालिक महान खिलाड़ी माइकल जोर्डन ने रविवार को कोबे ब्रायंट की मौत पर गहरा शोक व्यक्त करते हुए कहा कि लॉस एंजिलिस लेकर्स का यह दिग्गज उनके लिये छोटे भाई जैसा था। छह बार के एनबीए चैंपियन जोर्डन ने बयान में कहा कि ब्रायंट को बास्केटबाल के महानतम खिलाड़ियों में से एक के रूप में याद किया जाएगा। 

ब्रायंट, उनकी बेटी गियाना और सात अन्य लोगों की हेलीकॉप्टर दुर्घटना में मौत हो गयी। ब्रायंट 41 साल के थे। जोर्डन ने कहा कि कोबे और गियाना की मौत की दुखद खबर से स्तब्ध हूं। मैं अपने दर्द को शब्दों में बयां नहीं कर सकता। मुझे कोबे बहुत पसंद था। वह मेरे लिये छोटे भाई जैसा था। हम अक्सर बात करते थे और मुझे उसकी बहुत कमी खलेगी।

प्रमुख खबरें

Bihar MLC Election: JD(U) नेता Anant Singh का ऐलान, Jan Suraaj प्रत्याशी अनुज का करेंगे समर्थन

वैश्विक बिकवाली से दिल्ली में Gold Price 2,600 रुपये गिरा, चांदी भी 5,000 रुपये फिसली

UP में Rajya Sabha चुनाव: BJP से Smriti Irani और Varun Gandhi के नाम पर चर्चा तेज

एशियाई खेलों में Murali Sreeshankar और Gulveer Singh ने जीता रजत, भारत की झोली में दो कांस्य भी आए