अंपायर माइकल गॉ को टी20 विश्व कप से हटाया गया

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Nov 04, 2021

दुबई|  इंग्लैंड के अंपायर माइकल गॉ को अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) ने बुधवार को मौजूदा टी20 विश्व कप से हटा दिया क्योंकि उन्होंने कुछ दिन पहले टूर्नामेंट के जैविक रूप से सुरक्षित माहौल का उल्लंघन किया था।

इसे भी पढ़ें: रोहित और राहुल के अर्धशतक, अफगानिस्तान को हराकर भारत ने अंकों का खाता खोला

आईसीसी ने बयान में कहा, ‘‘जैविक रूप से सुरक्षित माहौल के नियमों के उल्लंघन के बाद अंपायर माइकल गॉ को आईसीसी पुरुष टी20 2021 के बाकी बचे मैचों के दौरान नियुक्त नहीं किया जाएगा।’’

गॉ को पिछले हफ्ते रविवार को दुबई में भारत और न्यूजीलैंड के बीच मैच में अधिकारी की भूमिका निभानी थी लेकिन नियमों के उल्लंघन के बाद उन्हें हटा दिया गया और उनकी जगह दक्षिण अफ्रीका के मराइस इरासमस ने ली। डरहम के पूर्व बल्लेबाज गॉ को अभी अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट के सर्वश्रेष्ठ अंपायर में से एक माना जाता है। पृथकवास के दौरान हर एक दिन छोड़कर उनका परीक्षण किया गया।

इसे भी पढ़ें: रोहित और राहुल के अर्धशतक, अफगानिस्तान को हराकर भारत ने अंकों का खाता खोला

प्रमुख खबरें

Donald Trump ने केटी जकारिया को बनाया White House की नई प्रेस सचिव

बाल शोषण के मामले में Rohan Rane को Paris की अदालत ने सुनाई 20 साल जेल की सजा

Brazil के Curitiba में स्कूल में 13 बच्चों को बंधक बनाने वाला हमलावर पुलिस कार्रवाई में ढेर

उधमसिंह नगर निकाय चुनाव में Congress की जीत बदलाव की शुरुआत: गणेश गोदियाल