मिशिगन की गवर्नर ने अपने अपहरण को लेकर ट्रंप पर साधा निशाना, क्या अमेरिकी राष्ट्रपति ने रचा था साजिश?

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Oct 09, 2020

डेट्रोएट (अमेरिका)। मिशिगन की गवर्नर ग्रेचेन व्हिटमर ने अपने अपहरण के असफल षड्यंत्र से अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प को जोड़ते हुए बृहस्पतिवार को तर्क दिया कि ट्रम्प के शब्दों ने अतिवादियों को प्रोत्साहित किया है। डेमोक्रेटिक नेता व्हिटमर के अपरहण की साजिश रचने वाले लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है। व्हिटमर ने कहा कि ट्रम्प ने कोरोना वायरस संकट के पिछले सात महीनों में ‘‘विज्ञान को नकारा है, अपने स्वास्थ्य विशेषज्ञों को नजरअंदाज किया है, अविश्वास पैदा किया है, गुस्सा पैदा किया है और डर, घृणा एवं बंटवारा फैलाने वाले लोगों को आश्वस्त किया है।’’ उन्होंने राष्ट्रपति पद के चुनाव के लिए बहस के दौरान ट्रम्प के बयानों का जिक्र किया, जिसमें उन्होंने श्वेतों के नस्ली वर्चस्व की वकालत करने वाले लोगों की निंदा नहीं की।

प्रमुख खबरें

Toxic Movie Review | यश स्टारर ‘टॉक्सिक’ सिर्फ एक्शन ड्रामा नहीं, रिश्तों और जज्बातों की भी है दास्तान!

Apurva Kamble ने जीता FIDE Rapid Chess टूर्नामेंट, Bengaluru में हासिल किए 8.5 अंक

Dewas में School Van पानी भरे अंडरपास में फंसाने वाला चालक गिरफ्तार, सात बच्चे बचाए गए

Nepal Flood में फंसे लोगों के लिए जारी हुए Helpline Number, Uttarakhand ने शुरू की मदद