क्रिकेट के पहले ऑनलाइन कोच बन सकते हैं Micky Arthur, पाकिस्तान की टीम में मिलेगी जगह

By रितिका कमठान | Jan 30, 2023

पाकिस्तान की टीम को अब ऑनलाइन कोचिंग भी मिलेगी। टीम के पूर्व हेड कोच रहे मिकी ऑर्थर अब पाकिस्तान की टीम के साथ फिर से जुड़ने जा रहे है। इस बार वो टीम के कप्तान बाबर आजम को वर्ष 2024 तक ऑनलाइन कोचिंग देंगे। मिकी ऑनलाइन कोचिंग देने वाले दुनिया के पहले क्रिकेट कोच बनने जा रहे है।

इस कॉन्ट्रैक्ट के तैयार होने के बाद वो टीम को ऑनलाइन कोचिंग देना शुरू कर देंगे। टीम के साथ ऑर्थर को मैदान पर कुछ खास टूर्नामेंट के लिए ही देखा जा सकेगा। ऑर्थर एक साथ दो टीमों को कोचिंग देंगे। बता दें कि ऑर्थर इस तरह का अनुबंध बनवाने वाले पहले कोच है। पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड की प्रबंधन समिति राष्ट्रीय टीम के साथ उनके पिछले रिकॉर्ड के बाद उनकी सेवाओं लेना चाहती है।

 इससे पहले वो वर्ष 2016 से 2019 तक भी पाकिस्तान टीम के कोच रह चुके है। पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ऑर्थर की अनुपस्थिति में भी टीम की कोचिंग प्रभावित ना हो, इसे भी सुनिश्चित करेगी। ऑर्थर की अनुपस्थिति में सहायक टीम को कोचिंग देगा। इस दौरान ऑर्थर ऑनलाइन खिलाड़ियों को कोचिंग देंगे।

प्रमुख खबरें

Umar Khalid पर वृत्तचित्र की स्क्रीनिंग रोकने के लिए ABVP ने केंद्र से मांगी मदद

बुनियादी ढांचे पर Russia रोके हमले तो यूक्रेन भी बंद करेगा जवाबी कार्रवाई: Zelenskyy

Rajasthan Urban Body Polls: नितिन नवीन ने जनता का जताया आभार, कहा विकास नीतियों पर लगी मुहर

Punjab में Kisan Mazdoor Morcha का मंत्रियों के आवास पर प्रदर्शन, कर्ज माफी समेत 12 सूत्री मांगें उठाईं