माइक्रोसॉफ्ट के सीईओ सत्य नडेला के बेटे का निधन

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Mar 01, 2022

नयी दिल्ली, प्रमुख प्रौद्योगिकी कंपनी माइक्रोसॉफ्ट ने कहा है कि उसके मुख्य कार्यकारी अधिकारी सत्य नडेला के बेटे जैन नडेला का निधन हो गया है। जैन 26 साल के थे और उनका जन्म सेरेब्रल पाल्सी नामक बीमारी के साथ हुआ था। माइक्रोसॉफ्ट के प्रवक्ता ने एक ईमेल के जवाब में कहा, अत्यंत दुख की बात है कि सत्य के बेटे जैन नडेला का निधन हो गया है। इस बीच सोशल मीडिया मंच पर शोक संदेश

छा गए और कई लोगों ने निधन पर शोक व्यक्त करने के लिए ट्विटर का सहारा लिया। सत्य नडेला वैश्विक सॉफ्टवेयर दिग्गज माइक्रोसॉफ्ट के अध्यक्ष और मुख्य कार्यकारी अधिकारी हैं। हैदराबाद में जन्मे नडेला को फरवरी 2014 में माइक्रोसॉफ्ट का सीईओ बनाया गया था। उन्हें जून 2021 में कंपनी का अध्यक्ष भी नियुक्त किया गया।

प्रमुख खबरें

Pakistan में जांच चौकी पर हमले में दो पुलिसकर्मियों समेत तीन लोग घायल

Indonesia में यात्री बस के दुर्घटनाग्रस्त होने से कम से कम 15 लोगों की मौत

Sitharaman ने विकसित भारत के लक्ष्य के लिए शासन प्रणाली को सरल बनाने की आवश्यकता पर जोर दिया

Premier League: वेस्ट हैम पर भारी पड़ी मैनचेस्टर सिटी, 3-0 से जीत के साथ टॉप पर