Microsoft outage| माइक्रोसॉफ्ट का सर्वर हुआ ठप्प, वैश्विक स्तर पर बैंक, Airport, मीडिया आउटलेट सेवाएं प्रभावित

By रितिका कमठान | Jul 19, 2024

दुनियाभर में तमाम लोगों के कंप्यूटर पर माइक्रोसॉफ्ट का सर्वर ठप्प हो गया है। इस कारण दुनिया भर में बैंक से लेकर एयरलाइंस सर्विस पर काफी असर हुआ है। कंपनी द्वारा पिन किए गए मैसेज के अनुसार कई विंडो के यूजर्स को ब्यू स्क्रीन ऑफ डेथ एरर नजर आ रहा है।

दुनिया भर की प्रमुख एयरलाइन कंपनियों ने कहा कि इस व्यवधान से दिल्ली और मुंबई सहित उनकी उड़ान परिचालन पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ा है। अकासा एयरलाइंस ने घोषणा की है कि उसकी कुछ ऑनलाइन सेवाएं मुंबई और दिल्ली हवाई अड्डों पर अस्थायी रूप से उपलब्ध नहीं रहेंगी। स्पाइसजेट ने एक बयान में यह भी कहा कि उसे उड़ान संबंधी अपडेट देने में फिलहाल तकनीकी समस्या का सामना करना पड़ रहा है।

इंडिगो एयरलाइंस ने भी कहा कि माइक्रोसॉफ्ट की खराबी के कारण उसके सिस्टम पर असर पड़ रहा है। उसने एक बयान में कहा, "इस दौरान बुकिंग, चेक-इन, बोर्डिंग पास तक पहुंच और कुछ उड़ानें प्रभावित हो सकती हैं।" वैश्विक स्तर पर, फ्रंटियर ग्रुप होल्डिंग्स इंक की इकाई, अमेरिका स्थित फ्रंटियर एयरलाइंस ने दो घंटे से अधिक समय तक उड़ानें रोक दीं और इसका कारण माइक्रोसॉफ्ट की सेवाओं में आई समस्या बताया। इस व्यवधान के कारण एक अन्य डिस्काउंट एयरलाइन, एलीगेंट एयर, के आरक्षण और बुकिंग पर भी असर पड़ा, जो लगभग 130 विमानों का परिचालन करती है और उसने कहा कि वह समस्याओं के समाधान पर काम कर रही है।

प्रमुख खबरें

Tech Alert: Nothing से लेकर Moto तक, इस हफ्ते लॉन्च होंगे ये Power Packed Smartphones!

Indonesia की धरती पर PM Modi के कदम रखते ही जो हुआ, उसे देखकर पूरी दुनिया को चौंकना ही था

Indonesia में PM Modi का शाही स्वागत, President Prabowo एयरपोर्ट पहुंचे, Fighter Jets ने किया एस्कॉर्ट

Houthi ने खामनेई को प्रतिरोध और आज़ादी के संघर्ष का प्रतीक बताया, कहा- US-Israel ने मरवाया