Microsoft ने Windows 11 में AI फीचर्स अपडेट किए, Copilot और अधिक स्मार्ट

By Ankit Jaiswal | Oct 17, 2025

माइक्रोसॉफ्ट ने हाल ही में विंडोज़ 11 के लिए अपनी आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) सुविधाओं में एक बड़ा अपडेट जारी किया है, जिससे कंपनी का AI असिस्टेंट कॉपिलट (Copilot) और अधिक उपयोगी और सहज हो गया है। बता दें कि नए फीचर्स की मदद से उपयोगकर्ता अब अपने विंडोज़ 11 पीसी पर "Hey Copilot" कहकर AI असिस्टेंट को एक्टिवेट कर सकते हैं और वॉइस कमांड के जरिए कई टास्क आसानी से कर सकते हैं।

गौरतलब है कि माइक्रोसॉफ्ट अपने कॉपिलट AI असिस्टेंट की पहुंच और उपयोग बढ़ाने में तेजी से काम कर रही है, ताकि वह गूगल और मेटा जैसी बड़ी टेक कंपनियों के AI फीचर्स से मुकाबला कर सके। इस अपडेट में 'कॉपिलट एक्शन' (Copilot Actions) का भी नया मोड शामिल किया गया है, जो उपयोगकर्ताओं के लिए वास्तविक जीवन के कार्य जैसे रेस्टोरेंट बुकिंग या ग्रॉसरी ऑर्डर करना डेस्कटॉप से ही संभव बनाता है।

इसके अलावा, कंपनी ने 'गेमिंग कॉपिलट' फीचर भी लॉन्च किया है, जो Xbox और अलाय कंसोल पर खिलाड़ियों को रियल-टाइम में टिप्स, सुझाव और सहायता प्रदान करता है। माइक्रोसॉफ्ट के कंज़्यूमर चीफ मार्केटिंग ऑफिसर यूसुफ मेहदी ने कहा कि यह AI का अगला चरण है, जहां AI सिर्फ चैटबोट तक सीमित नहीं रहेगा बल्कि रोज़मर्रा की सैकड़ों चीज़ों में प्राकृतिक रूप से एकीकृत होगा।

कुल मिलाकर, माइक्रोसॉफ्ट का यह अपडेट उपयोगकर्ताओं को उनकी रोज़मर्रा की डिजिटल गतिविधियों में AI का अधिक सहज और व्यावहारिक उपयोग करने की सुविधा देता है और इसे विंडोज़ 11 के अनुभव का एक अनिवार्य हिस्सा बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है हैं।

प्रमुख खबरें

Womens Cricket का बदलेगा कैलेंडर, ICC ने Champions Trophy की तारीख बदली, नए Tournament को मंजूरी।

Indian Economy के लिए Good News, सरकार ने समय से पहले हासिल किया Fiscal Deficit का Target

Tata Sons Listing पर Noel Tata की आपत्ति, Stock Market में ग्रुप शेयरों को लगा बड़ा झटका

ICC का बड़ा एक्शन: भ्रष्टाचार के आरोपों पर Cricket Canada सस्पेंड, लेकिन Players खेलेंगे मैच