Delhi Police के वाहन की चपेट में आया एक अधेड़ व्यक्ति, पुलिसकर्मी गिरफ्तार

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | May 13, 2024

नयी दिल्ली। दिल्ली के सरोजनी नगर इलाके में सोमवार को चालक द्वारा कथित तौर पर लापरवाही से चलाए जा रहे दिल्ली पुलिस के वाहन ने 58 वर्षीय एक अधेड़ व्यक्ति को चपेट में ले लिया। पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस उपायुक्त (दक्षिण-पश्चिम) रोहित मीणा ने कहा कि घटना के संबंध में सरोजिनी नगर पुलिस थाने में सुबह तीन बजकर 27 मिनट पर एक पीसीआर कॉल प्राप्त हुई। मीणा ने कहा कि जानकारी मिली कि यह हादसा दिल्ली पुलिस की गाड़ी से हुआ था जिसमें एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया था। 

इसे भी पढ़ें: उत्तर प्रदेश की 13 लोकसभा सीट के लिए तीन बजे तक 48.41 प्रतिशत मतदान

उन्होंने बताया कि एक टीम को भीकाजी कामा प्लेस मेट्रो स्टेशन के पास घटनास्थल पर भेजा गया जहां उन्हें दिल्ली पुलिस का एक वाहन क्षतिग्रस्त हालत में मिला। इस हादसे में त्रिलोकपुरी के रहने वाले बैजनाथ नामक व्यक्ति की मौत हो गई। पुलिस उपायुक्त ने कहा, प्राथमिकी दर्ज की गई और राजेंद्र नगर पुलिस थाने में तैनात कांस्टेबल प्रदीप कुमार को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस ने बताया कि मामले की जांच शुरू कर दी गई है।

प्रमुख खबरें

Hardoi Road Accident: बिलग्राम में नहर में गिरी कार, दंपति और तीन माह के मासूम की मौत

Tanvi Patri ने Youth Olympics Badminton में Silver जीतकर रचा इतिहास, बनीं पहली भारतीय महिला

Yemen के Taiz में बाजार पर हुए हवाई हमलों में 20 लोगों की मौत, 15 घायल

Dhanteras पर सोने-चांदी की रिकॉर्ड बिक्री, 60000 करोड़ रुपये का कारोबार होने का अनुमान