By एकता | Mar 09, 2026
ईरान के सैन्य और राजनीतिक नेताओं ने मोजतबा खामेनेई के प्रति अपनी वफादारी की शपथ ली है। उन्हें उनके पिता, अयातुल्ला अली खामेनेई की मृत्यु के बाद देश का नया सुप्रीम लीडर नियुक्त किया गया है। इस बीच, अमेरिका और इजरायल की ओर से ईरान पर बमबारी जारी है। तेहरान और कोम शहरों में धमाकों की खबरें मिली हैं। इजरायली हमलों के कारण ईरानी राजधानी में जहरीला धुआं फैल गया है।
मध्य पूर्व में बढ़ते युद्ध और सप्लाई में कटौती के डर से अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतें 25% से ज्यादा बढ़ गई हैं। यह 2022 के बाद का सबसे उच्चतम स्तर है। शिपिंग रास्तों में रुकावट आने की आशंका से बाजार में घबराहट का माहौल है।
युद्ध की आग अब दूसरे देशों तक भी फैल रही है। ईरानी जवाबी हमलों के दौरान सऊदी अरब के अल-खारज में दो लोगों की मौत हुई है। वहीं, अमेरिका ने पुष्टि की है कि संघर्ष में उसका आठवां सैनिक मारा गया है। लेबनान में इजरायली सेना और हिजबुल्लाह के बीच जारी गोलाबारी के कारण 5 लाख से ज्यादा लोग अपना घर छोड़ने को मजबूर हो गए हैं।
| Today 15:33 | Middle East Crisis: अभी युद्धविराम की बात बेमानी: ईरान ने कूटनीति के बजाय रक्षा पर दिया जोरMiddle East Crisis: ईरान के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता इस्माइल बघाई ने सीजफायर की संभावनाओं को फिलहाल 'बेमतलब' करार दिया है। तेहरान में एक ब्रीफिंग के दौरान उन्होंने कहा कि जब सैन्य टकराव चरम पर हो, तो रक्षा के अलावा किसी और विषय पर बात करने का कोई औचित्य नहीं है। बघाई ने जोर देकर कहा कि ईरान ने यह जंग शुरू नहीं की है, बल्कि यह उन पर थोपी गई है। उन्होंने इसे 'जरूरत की जंग' बताते हुए कहा कि इस समय देश की प्राथमिकता केवल अपनी सुरक्षा और बचाव करना है। |
| Today 15:28 | Iran War Updates: पड़ोसी देशों पर हमलों से ईरान का इनकार, बताया 'दुश्मन की सोची-समझी साजिश'Iran War Updates: ईरानी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता ने पिछले हफ्ते तुर्किये, साइप्रस और अजरबैजान की ओर ईरानी हथियार दागे जाने की खबरों को सिरे से खारिज कर दिया है। उन्होंने स्पष्ट किया कि ईरानी जमीन से इन देशों की तरफ कोई भी हमला नहीं किया गया है। प्रवक्ता ने अंदेशा जताया कि ये हमले 'सोची-समझी साजिश' हो सकते हैं। उन्होंने चेतावनी दी कि दुश्मन देश ईरान और उसके पड़ोसियों के बीच दरार पैदा करने के लिए इस तरह की हरकतों को अंजाम दे सकते हैं। |
| Today 15:26 | Iran War Live Updates: पड़ोसियों से दोस्ती की अपील, पर ईरान की दोटूक, हमारी सुरक्षा से खिलवाड़ हुआ तो देंगे जवाबIran War Live Updates: ईरान के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता ने साफ किया है कि उनका देश पड़ोसी देशों के साथ 'अच्छे और दोस्ताना संबंध' बनाए रखने के लिए प्रतिबद्ध है। यह बयान तब आया है जब युद्ध शुरू होने के बाद से कई खाड़ी देशों को ईरानी मिसाइलों और ड्रोन्स का सामना करना पड़ा है। प्रवक्ता ने जोर देकर कहा कि ईरान को अपनी रक्षा करने का पूरा अधिकार है, खासकर तब जब किसी दूसरे देश की जमीन का इस्तेमाल ईरान पर हमला करने के लिए किया जाए। उन्होंने स्पष्ट किया कि ईरान की ओर से किए गए रक्षात्मक कार्यों को उन देशों के प्रति दुश्मनी नहीं समझा जाना चाहिए। |
| Today 15:25 | Middle East War: यूक्रेन का बड़ा दावा, रूस और ईरान एक ही सिक्के के दो पहलूMiddle East War: यूक्रेन के विदेश मंत्री एंड्री सिबिहा ने अंतरराष्ट्रीय समुदाय से रूस पर दबाव बढ़ाने की अपील की है। उन्होंने दावा किया कि रूस और ईरान एक साथ मिलकर काम कर रहे हैं, जो यूरोप, अमेरिका और खाड़ी देशों के लिए एक समान खतरा हैं। सिबिहा ने जोर देकर कहा कि ईरान में जारी संघर्ष और यूक्रेन पर रूसी हमला, असल में एक ही बड़े युद्ध के दो हिस्से हैं। उन्होंने याद दिलाया कि ईरान में बने 'शाहेद' ड्रोन्स का इस्तेमाल न केवल खाड़ी देशों बल्कि यूक्रेन के खिलाफ भी बड़े पैमाने पर किया जा रहा है। सिबिहा के अनुसार, मॉस्को और तेहरान के शासन केवल 'ताकत की भाषा' समझते हैं, इसलिए उनके खिलाफ सख्त वैश्विक कार्रवाई जरूरी है। |
| Today 15:24 | Israel Vs Iran: ईरान का अमेरिका पर गंभीर आरोप, जब हम बातचीत कर रहे थे, तब उन्होंने युद्ध छेड़ दियाIsrael Vs Iran: ईरान के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता इस्माइल बघाई ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में अमेरिका और इजरायल पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने कहा कि ईरान पर किए गए इन हमलों ने सभी अंतरराष्ट्रीय कानूनों और नियमों की धज्जियां उड़ा दी हैं। बघाई ने अमेरिका पर आरोप लगाया कि जब ईरान पूरी तरह से कूटनीतिक बातचीत में लगा हुआ था, तब अमेरिका ने अचानक हमले करके उन कोशिशों को टॉरपीडो यानी पूरी तरह बर्बाद कर दिया। उन्होंने साफ किया कि अब पूरा देश एक सुर में अपनी मातृभूमि की रक्षा के लिए खड़ा है। |
| Today 15:22 | Israel Vs Iran Updates: इजरायल पर ईरान का बड़ा मिसाइल हमला, उत्तर से दक्षिण तक गूंजे सायरनIsrael Vs Iran Updates: इजरायल के कई हिस्सों में मिसाइल हमलों की चेतावनी देने वाले सायरन गूंज रहे हैं। पिछली बार के विपरीत, इस बार ईरान ने दक्षिणी और उत्तरी इजरायल दोनों को एक साथ निशाना बनाया है। दक्षिण में डिमोना और तेल अराद से लेकर उत्तर में हाइफ़ा, तिबेरियास और लोअर गैलिली जैसे इलाकों में सायरन बज रहे हैं। इजरायली सेना ने पुष्टि की है कि ईरान से लॉन्च की गई मिसाइलों का पता चलने के बाद ये चेतावनियां जारी की गई हैं। आमतौर पर सायरन बजने के कुछ मिनटों बाद धमाकों की आवाजें आती हैं, जो या तो मिसाइल के गिरने से होती हैं या इजरायली डिफेंस सिस्टम द्वारा उन्हें हवा में नष्ट करने के कारण। |
| Today 14:45 | Iran War Live Updates: विदेशी हमलों के बीच ईरान की ललकार, कहा- अपनी जमीन की रक्षा के लिए हम तैयारIran War Live Updates: ईरान के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता इस्माइल बघाई ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप के बयानों की कड़ी आलोचना की है। उन्होंने स्पष्ट किया कि ईरान का भविष्य कोई बाहरी देश नहीं, बल्कि खुद वहां के 'लोगों की मर्जी' से तय होगा। बघाई ने कड़े शब्दों में कहा कि ईरानी जनता अपनी मातृभूमि की रक्षा के लिए पूरी तरह तैयार और एकजुट है। उन्होंने अमेरिकी हस्तक्षेप की कोशिशों को खारिज करते हुए देश की संप्रभुता और सुरक्षा के प्रति ईरान के संकल्प को दोहराया। |
| Today 14:35 | Middle East War: रूस ने बुशहर न्यूक्लियर प्लांट से अपने नागरिकों को निकालने का काम शुरू कियाMiddle East War: रूस की सरकारी परमाणु कंपनी 'रोसाटॉम' ने ईरान के बुशहर न्यूक्लियर पावर प्लांट में काम कर रहे रूसी नागरिकों और उनके परिवारों को वहां से निकालने की तैयारी शुरू कर दी है। कंपनी के सीईओ एलेक्सी लिखाचेव के अनुसार, ईरान के मौजूदा बिगड़ते हालात को देखते हुए 600 से अधिक रूसी लोगों की सुरक्षा उनकी प्राथमिकता है। सुरक्षा कारणों से प्लांट की यूनिट 2 और 3 का मुख्य निर्माण कार्य फिलहाल रोक दिया गया है। केवल जरूरी मेंटेनेंस के लिए कुछ कर्मचारी वहां रुकेंगे, जबकि बाकी लोगों और उनके परिवारों को जल्द ही सुरक्षित रूप से रूस वापस भेज दिया जाएगा। |
| Today 14:33 | Iran War: राष्ट्रपति पेजेशकियन की सफाई के बाद अजरबैजान ने खोला ईरान बॉर्डरIran War: रूस की सरकारी न्यूज एजेंसी TASS के अनुसार, अजरबैजान ने ईरान के साथ अपने बॉर्डर क्रॉसिंग को सभी मालवाहक ट्रैफिक (कार्गो) के लिए फिर से खोल दिया है। यह रास्ता ईरान को उसके सहयोगी रूस से जोड़ने वाला सबसे छोटा जमीनी मार्ग है। पिछले हफ्ते नखचिवन इलाके में हुए ईरानी ड्रोन हमले के दावों के बाद बाकू ने इस सीमा को बंद कर दिया था। रविवार रात ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियन ने अजरबैजानी राष्ट्रपति इल्हाम अलीयेव से फोन पर बात की और स्पष्ट किया कि इस हमले में ईरान का हाथ नहीं था और वे इसकी जांच कर रहे हैं। |
| Today 14:32 | Israel Vs Iran Updates: खाड़ी देशों पर ईरानी हमलों से कतर नाराजIsrael Vs Iran Updates: कतर के प्रधानमंत्री शेख मोहम्मद बिन अब्दुलरहमान अल थानी ने स्काई न्यूज़ को दिए इंटरव्यू में ईरान के व्यवहार पर गहरी नाराजगी जताई है। उन्होंने कहा कि कतर और अन्य खाड़ी देशों ने पहले ही स्पष्ट कर दिया था कि वे ईरान के खिलाफ किसी युद्ध का हिस्सा नहीं बनेंगे, फिर भी युद्ध शुरू होने के एक घंटे के भीतर ही उन पर हमले किए गए। प्रधानमंत्री ने इसे 'धोखे की भावना' करार देते हुए कहा कि ईरान की इस 'गलत सोच' ने कूटनीतिक कोशिशों को बर्बाद कर दिया है। उन्होंने हैरानी जताई कि राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियन के माफी मांगने और सुरक्षा का भरोसा देने के बावजूद ईरान खाड़ी देशों को निशाना बनाता रहा। हालांकि, उन्होंने यह भी कहा कि कतर तनाव कम करने के लिए ईरान से बातचीत जारी रखेगा। |
| Today 14:31 | Middle East War Updates: ईरान में सत्ता परिवर्तन पर चीन का बड़ा बयान, बताया अंदरूनी मामलाMiddle East War Updates: चीन के विदेश मंत्रालय ने मोजतबा खामेनेई को ईरान का नया सुप्रीम लीडर बनाए जाने पर अपनी प्रतिक्रिया दी है। प्रवक्ता गुओ जियाकुन ने स्पष्ट किया कि यह ईरान का पूरी तरह से 'अंदरूनी मामला' है और यह फैसला ईरान के संविधान के आधार पर लिया गया है। चीन के विदेश मंत्री वांग यी ने भी ईरान की संप्रभुता का सम्मान करने की अपील की है। उन्होंने किसी भी बाहरी हस्तक्षेप या 'कलर रेवोल्यूशन' के खिलाफ सख्त चेतावनी देते हुए कहा कि सरकार बदलने की ऐसी कोशिशों को कोई जनसमर्थन नहीं मिलेगा। |
| Today 14:30 | Iran War Updates: ईरान में मौत का तांडव, 9 दिनों में 1255 की मौत, स्कूल के 168 बच्चों ने भी गंवाई जानIran War Updates: ईरान के डिप्टी हेल्थ मिनिस्टर अली जाफ़रियन ने अल जज़ीरा को पिछले नौ दिनों में हुए भारी नुकसान के आंकड़े दिए हैं। रिपोर्ट के मुताबिक, इस दौरान 1,255 लोग मारे गए हैं और 12,000 से ज्यादा लोग घायल हुए हैं। हताहतों में आठ महीने के बच्चे से लेकर 88 साल के बुजुर्ग तक शामिल हैं। मरने वालों में 200 महिलाएं और मिनाब एलिमेंट्री स्कूल के 168 बच्चे भी हैं। स्वास्थ्य सेवाओं पर भी बुरा असर पड़ा है, जिसमें 11 हेल्थकेयर वर्कर्स की जान गई है और 55 घायल हुए हैं। |
| Today 14:29 | Middle East War Live Updates: इजरायल की बेरूत को बड़ी चेतावनीMiddle East War Live Updates: इजरायली सेना ने बेरूत के दक्षिणी इलाकों में रहने वाले लोगों को तुरंत घर खाली करने की चेतावनी दी है। इजरायल का दावा है कि वह जल्द ही 'अल-कर्द अल-हसन' फाइनेंशियल एसोसिएशन की इमारतों पर हमला करने वाला है, क्योंकि यह संस्था हिज्बुल्लाह की गतिविधियों को पैसा मुहैया कराती है। इजरायली सेना के प्रवक्ता अविचाय अद्राई ने सोशल मीडिया पर लोगों से सुरक्षित रास्तों से सुरक्षित ठिकानों पर जाने की अपील की है। उन्होंने साफ शब्दों में कहा है कि इन इलाकों में रुकना जानलेवा साबित हो सकता है। |
| Today 13:21 | Israel Vs Iran Updates: ईरान के नए सुप्रीम लीडर को मिला 'प्रतिरोध की धुरी' का साथIsrael Vs Iran Updates: मोजतबा खामेनेई के नए सुप्रीम लीडर बनने पर क्षेत्रीय शिया गुटों ने अपनी सकारात्मक प्रतिक्रिया दी है। 'बद्र ऑर्गनाइजेशन' ने इस नियुक्ति को इस्लामिक क्रांति के रास्ते को आगे बढ़ाने वाला एक धन्य कदम बताया है। वहीं, 'असैब अहल अल-हक' गुट का कहना है कि मोजतबा का चुनाव ईरान की मजबूती और 'प्रतिरोध की धुरी' (Axis of Resistance) के रूप में उसकी भूमिका को और पुख्ता करेगा। 'कताएब हिज्बुल्लाह' ने भी इस फैसले का स्वागत करते हुए कहा कि यह देश के सामने मौजूद अस्तित्व के खतरों और चुनौतियों की गहरी समझ को दर्शाता है। |
| Today 13:19 | Israel Vs Iran Updates: ईरान के दिग्गज नेता सादिक लारीजानी ने किया मोजतबा का समर्थनIsrael Vs Iran Updates: ईरान की शक्तिशाली 'एक्सपीडिएंसी काउंसिल' के प्रमुख सादिक लारीजानी ने भी मोजतबा खामेनेई को नया सुप्रीम लीडर बनाए जाने का समर्थन किया है। फार्स न्यूज़ एजेंसी के अनुसार, लारीजानी उन बड़े नेताओं में शामिल हो गए हैं जो इस नियुक्ति को सही मान रहे हैं। लारीजानी का कहना है कि युद्ध के इस कठिन समय में मोजतबा का नेतृत्व जनता की परेशानियों को कम करने में मददगार साबित होगा। उन्होंने यह भी जोर दिया कि यह फैसला ईरान के पहले सुप्रीम लीडर रूहोल्लाह खुमैनी के दिखाए गए 'चमकदार' रास्ते को आगे बढ़ाने के लिए जरूरी है। |
| Today 13:19 | Middle East War: तुर्की ने बढ़ाई सैन्य ताकत, उत्तरी साइप्रस में तैनात किए F-16 और एयर डिफेंस सिस्टमMiddle East War: तुर्की के रक्षा मंत्रालय ने क्षेत्र में बढ़ते तनाव को देखते हुए उत्तरी साइप्रस में छह F-16 फाइटर जेट और अत्याधुनिक एयर डिफेंस सिस्टम तैनात कर दिए हैं। मंत्रालय का कहना है कि यह कदम मौजूदा हालातों को भांपते हुए उठाया गया है। बयान में यह भी स्पष्ट किया गया है कि अगर स्थिति और बिगड़ती है, तो तुर्की आने वाले समय में और भी कड़े सैन्य कदम उठा सकता है। |
| Today 13:18 | Iran War Updates: ईरान का बड़ा फैसला, देश विरोधियों और जासूसों की संपत्तियां अब होंगी जब्तIran War Updates: ईरानी अटॉर्नी जनरल के कार्यालय ने चेतावनी दी है कि विदेश में रह रहे उन ईरानियों की संपत्ति जब्त कर ली जाएगी, जो 'दुश्मन देशों' का साथ दे रहे हैं। IRIB न्यूज एजेंसी के अनुसार, यह कार्रवाई उन लोगों पर होगी जो राष्ट्रीय सुरक्षा के खिलाफ इजरायल या अन्य विरोधी देशों के लिए जासूसी या सहयोग कर रहे हैं। यह फैसला पिछले अक्टूबर में मंजूर किए गए एक नए कानून (आर्टिकल 1) के तहत लिया गया है, जिसमें देश के हितों के खिलाफ काम करने वालों के लिए सजा और सख्त कर दी गई है। |
| Today 13:17 | Middle East War Live Updates: ईरान की कमान अब मोजतबा के हाथ, क्या कट्टर छवि वाले नए लीडर बदलेंगे देश की तकदीर?Middle East War Live Updates: मोजतबा खामेनेई का ईरान के नए सुप्रीम लीडर के रूप में चुना जाना एक बड़ा दांव माना जा रहा है। अपने पिता अयातुल्ला अली खामेनेई के मुकाबले उन्हें अधिक सख्त और गंभीर नेता माना जाता है। सरकार और सैन्य संगठन IRGC के साथ उनके मजबूत रिश्तों की वजह से उनके पास सत्ता में बड़े सुधार करने की ताकत है। उनकी यह कट्टर छवि और पिता की विरासत उन्हें वह वैधता देती है, जो शायद किसी और नेता के पास नहीं होती। अब ईरान के सामने दो रास्ते हैं या तो वह अपनी पुरानी कट्टर नीतियों पर कायम रहकर दुनिया से और ज्यादा कट जाए, या फिर क्षेत्र में नए रिश्ते बनाकर और अमेरिका को बदलाव का संकेत देकर संकट से बाहर निकले। फिलहाल, IRGC ने उनके प्रति अपनी वफादारी का ऐलान कर दिया है। |