पंजाब में वायुसेना का MiG-21 लड़ाकू विमान दुर्घटनाग्रस्त, स्क्वाड्रन लीडर अभिनव चौधरी की मौत

By रेनू तिवारी | May 21, 2021

पंजाब के मोगा के पास शुक्रवार तड़के एक मिग-21 लड़ाकू विमान के दुर्घटनाग्रस्त होने से भारतीय वायु सेना (IAF) के एक पायलट की मौत हो गई। IAF के अनुसार, स्क्वाड्रन लीडर अभिनव चौधरी दुर्घटना में घातक रूप से घायल हो गए। घटना मोगा के बाघापुराना के लांगियाना खुर्द गांव में सुबह हुई। दुर्घटना के समय विमान नियमित प्रशिक्षण उड़ान पर था। विमान ने राजस्थान के गंगानगर जिले के सूरतगढ़ से पंजाब के हलवारा के लिए उड़ान भरी थी। हलवारा से सूरतगढ़ के लिए उड़ान भरने के तुरंत बाद यह दुर्घटनाग्रस्त हो गया।

प्रमुख खबरें

Delhi Police ने महरौली चोरी केस सुलझाया, iPhone 15 खरीदने से पकड़े गए दो आरोपी

अभिषेक शर्मा की आक्रामक पारी से भारत ने Afghanistan को हराकर जीती T20I श्रृंखला

Tata Sons में SP Group की हिस्सेदारी बेचकर 25000 करोड़ जुटाने का Noel Tata ने दिया प्रस्ताव

PM Narendra Modi के 76वें जन्मदिन पर Rajasthan में सेवा अभियान, CM Bhajan Lal Sharma ने गिनाए विकास कार्य