विवेक ओबेरॉय ने वडोदरा से चुनाव लड़ने की जताई इच्छा

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Apr 07, 2019

वडोदरा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की बायोपिक फिल्म में उनकी भूमिका निभाने वाले अभिनेता विवेक ओबेरॉय ने कहा कि अगर वह राजनीति में शामिल होते हैं तो वह 2024 के लोकसभा चुनाव में वडोदरा से चुनाव लड़ सकते हैं। उमंग कुमार द्वारा निर्देशित अपनी फिल्म ‘पीएम नरेंद्र मोदी’ के प्रचार के लिए आये अभिनेता ने यहां पारुल विश्वविद्यालय के छात्रों के साथ एक संवाद सत्र में भाग लेने के दौरान यह बात कही।

इसे भी पढ़ें: पीएम नरेंद्र मोदी की बायोपिक की रिलीज डेट बदली, अब इस दिन होगी रिलीज

उच्चतम न्यायालय ने शुक्रवार को बायोपिक की रिलीज पर रोक लगाने की याचिका पर तत्काल सुनवायी से इनकार कर दिया। उन्होंने फिल्म के बारे में कहा कि यह फिल्म एक ऐसे व्यक्ति की प्रेरणादायक कहानी है, जो देश के प्रधानमंत्री बने और बिना किसी समर्थन या जातिगत राजनीति के दुनिया के सबसे बड़े नेताओं में से एक हैं।

प्रमुख खबरें

CJI Surya Kant की Bench का सख्त रुख, Public Safety की PIL पर कहा- हम सरकार नहीं, देश नहीं चला सकते

Middle East संकट और US Dollar की मजबूती का असर, Gold Rate में लगातार गिरावट जारी

Donald Trump की चेतावनी बेअसर! World Cup खेलने पर अड़ी ईरान की टीम, दिया कड़ा संदेश

IPL 2026 से पहले KKR को तगड़ा झटका, स्टार गेंदबाज़ Harshit Rana पूरे टूर्नामेंट से हुए बाहर