यूनान के तटीय इलाके में खराब मौसम की चपेट में आई प्रवासियों की नौका, दो लोगों की मौत

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Oct 21, 2024

यूनान के पूर्वी तटीय द्वीप सामोस के नजदीक प्रवासियों की एक नौका के खराब मौसम की चपेट में आने से दो लोगों की मौत हो गयी जबकि 24 अन्य प्रवासियों को बचा लिया गया। यूनान के तटरक्षक बल ने सोमवार को यह जानकारी दी।

इस हादसे में 22 लोगों को बचा लिया गया तथा जीवित बचे लोगों ने तट रक्षक बल को दो लापता यात्रियों के बारे में सूचित किया। तट रक्षक बल ने बताया कि लापता लोगों - एक पुरुष और एक महिला के शव सोमवार तड़के बरामद कर लिए गए।

प्रवासियों की नौका के समुद्र में हादसे का शिकार होने का यह ताजा मामला है। यह प्रवासी निकटवर्ती तुर्किये के तटीय क्षेत्र से या फिर उत्तरी अफ्रीका से भूमध्य सागर को पार कर समुद्री मार्ग से यूरोप के किसी देश में शरण लेने की कोशिश कर रहे थे।

इस हादसे में जीवित बचे लोगों ने अधिकारियों को बताया कि उन्होंने उत्तरी लीबिया के बंदरगाह टोब्रुक से यूनान तक के सफर के लिए सात हजार से 10 हजार यूरो प्रति व्यक्ति का भुगतान किया था।

पिछले सप्ताह, पूर्वी यूनान के कोस द्वीप के पास उस समय दो महिलाओं और दो बच्चों की मृत्यु हो गई थी, जब तुर्किये से आ रही एक मानव तस्करी नौका पलट गई थी।

प्रमुख खबरें

नाबालिग बेटे के Kochi Mercedes हादसे में फंसे Judge को अग्रिम जमानत, Kerala High Court का आदेश

Voter List विवाद: जयराम रमेश का बड़ा आरोप, Amit Shah का घुसपैठिया नैरेटिव हुआ फेल

Shivpuri में दो बहनों ने चार बच्चों संग कुएं में कूदकर दी जान

US Congress चुनाव नतीजों से ट्रंप पर बढ़ेगा दबाव, ईरान वॉक और भारत पर क्या पड़ेगा असर?