मोदी ने अभिनेता मिहिर दास के निधन पर शोक जताया

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jan 12, 2022

नयी दिल्ली| प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को जानेमाने ओडिया अभिनेता मिहिर दास के निधन पर शोक जताया और कहा कि दास ने अपने लंबे फिल्मी जीवन में रचनात्मक प्रदर्शन से लोगों के दिलों में जगह बनायी।

प्रधानमंत्री कार्यालय ने मोदी के हवाले से ट्वीट किया, ओडिया के जानेमाने अभिनेता श्री मिहिर दास जी के निधन की खबर सुनकर दुखी हूं। उन्होंने अपने लंबे फिल्मी करियर में रचनात्मक प्रदर्शन से लोगों के दिल जीते। उनके परिवार और प्रशंसकों के प्रति मेरी संवेदनाएं। ओम शांति।

प्रमुख खबरें

नंदीग्राम उपचुनाव में Congress प्रत्याशी की गिरफ्तारी पर Ashok Gehlot ने BJP पर साधा निशाना

असम चुनाव में EVM की विश्वसनीयता पर PIL की स्वीकार्यता पर Gauhati HC में सुनवाई

RSS Chief Mohan Bhagwat बोले: भेदभाव न करना ही भारत की धर्मनिरपेक्षता की असली परंपरा

बाढ़ पीड़ितों की अनदेखी कर BJP मना रही PM Modi का जन्मदिन, Akhilesh Yadav ने साधा निशाना