किंग्स इलेवन पंजाब के कोच पद से माइक हेसन ने दिया इस्तीफा, अब इस पद के लिए करेंगे अप्लाई

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Aug 08, 2019

नयी दिल्ली। माइक हेसन ने गुरूवार को आईपीएल टीम किंग्स इलेवन पंजाब से नाता तोड़ने का ऐलान कर दिया जिससे ऐसी अटकलें लगाई जा रही है कि वह भारत के अगले कोच के पद की दौड़ में हैं। न्यूजीलैंड में स्थानीय मीडिया ने कहा है कि हेसन ने भारत और पाकिस्तान दोनों टीमों के मुख्य कोच के पद के लिये आवेदन दिया है। आस्ट्रेलिया के पूर्व हरफनमौला टाम मूडी ने भी भारतीय टीम के कोच के पद के लिये आवेदन दिया है। 

इसे भी पढ़ें: ICC ने लगाया है प्रतिबंध फिर भी भारतीय दौरे पर टी20 सीरीज खेलेने आएगी ये क्रिकेट टीम

हेसन छह साल तक न्यूजीलैंड टीम के भी कोच रहे जब 2015 में टीम विश्व कप फाइनल में पहुंची। भारतीय टीम के अगले कोच का चयन तीन सदस्यीय क्रिकेट सलाहकार समिति करेगी जिसमें कपिल देव, अंशुमान गायकवाड़ और महिला टीम की पूर्व कप्तान शांता रंगास्वामी शामिल है। बीसीसीआई ने विश्व कप के बाद कोच और सहयोगी स्टाफ के लिये विज्ञापन दिया था। 

प्रमुख खबरें

कोई और कायर रह गया है? निकल जाओ...UN के मंच से नेतन्याहू ने ऐसा दहाड़ा, खाली हो गया पूरा हॉल

Asian Games Boxing: सचिन सिवाच 60 किग्रा वर्ग के क्वार्टर फाइनल में पहुंचे

Delhi के पास 2-Day Weekend Trip के लिए बेस्ट हैं ये जगहें, कम बजट में मिलेंगे होमस्टे

Shankh Benefits: शंखनाद से खत्म होती है Negative Energy, मानसिक शांति के साथ बढ़ता है आत्मबल