माइक पेंस ने दी हैरिस को बधाई, सत्ता हस्तांतरण में पूरी तरह सहयोग की पेशकश की

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jan 16, 2021

वाशिंगटन। अमेरिका के उपराष्ट्रपति माइक पेंस ने अपनी उत्तराधिकारी और देश की नव निर्वाचित उपराष्ट्रपति कमला हैरिस से बात कर उन्हें बधाई दी और सत्ता के हस्तांतरण में पूरा सहयोग देने की पेशकश की। मीडिया में आईं खबरों में यह जानकारी दी गई है। हालांकि राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और नव-निर्वाचित राष्ट्रपति जो बाइडन के बीच कोई संवाद नहीं हुआ है, जिसे अमेरिका के इतिहास में अभूतपूर्व बताया जा रहा है।

इसे भी पढ़ें: छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस को 'वर्ल्ड क्लास' बनाने के लिए लगाई गयी स्टेशन की बोली

ऐसा ही उपराष्ट्रपति और नव-निर्वाचित उपराष्ट्रपति के मामले में भी हुआ है। ट्रंप ने छह जनवरी को घोषणा की थी कि वह बाइडन के शपथ ग्रहण समारोह में शिरकत नहीं करेंगे। समारोह से कुछ समय पहले ट्रंप व्हाइट हाउस से फ्लोरिडा स्थित अपने मार-ए-लागो रिसॉर्ट जाने वाले हैं। ट्रंप अभी तक बाइडन के सामने मिली चुनावी हार को स्वीकार करने से इनकार करते रहे हैं। हालांकि उन्होंने वादा किया है कि सत्ता का शांतिपूर्ण तरीके से हस्तांतरण किया जाएगा।

प्रमुख खबरें

Zoho प्रमुख Sridhar Vembu ने भारतीय IT प्रोफेश्‍नल्स से की अपील, US छोड़ भारत लौटकर बनाएं देश

Delhi Police ने कॉजपा प्रदर्शन रोका, राजधानी की 30 सड़कों पर Traffic डायवर्जन

गृह मंत्रालय से मंजूरी के बाद ही शुरू होंगी Satcom सेवाएं, सिंधिया ने दी जानकारी

Tamil Nadu Bypolls: TVK ने मदुरंतकम और धारापुरम विधानसभा सीटें जीतीं