माइक पोम्पिओ ने बेंगलुरु में बिताए गए अपने मुश्किल दिनों को किया याद

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jun 14, 2019

वाशिंगटन। भारत की अपनी यात्रा से पहले अमेरिका के विदेश मंत्री माइक पोम्पिओ ने एक कारोबारी के तौर पर चेन्नई एवं बेंगलुरू के अपने मुश्किल दिनों को याद किया। वह देश में एयरोस्पेस उद्योग के लिए कल-पुर्जों की बिक्री की कोशिश कर रहे थे।

पोम्पिओ ने बुधवार को भारत विचार सम्मेलन के दौरान यह बात कही। इस कार्यक्रम में गूगल के भारतीय-अमेरिकी सीईओ सुंदर पिचाई और भारत एवं अमेरिका के शीर्ष कॉरपोरेट अधिकारियों ने हिस्सा लिया। पोम्पिओ 24 से 30 जून के बीच भारत, श्रीलंका, जापान और दक्षिण कोरिया की यात्रा करेंगे।

इसे भी पढ़ें: पोम्पिओ ने ओमान की खाड़ी में तेल टैंकर हमलों के लिए ईरान को ठहराया ‘जिम्मेदार’

अमेरिकी विदेश मंत्री ने एक सवाल के जवाब में कहा कि कांग्रेस की दौड़ में शामिल होने से पहले उन्होंने चेन्नई और बेंगलुरू में बतौर कारोबारी कुछ समय व्यतीत किया। इस दौरान उन्होंने एयरोस्पेस एवं रक्षा क्षेत्र से जुड़ी भारत की प्रमुख कंपनी हिन्दुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड (एचएएल) को कुछ उत्पाद बेचने की कोशिश की थी। उन्होंने भारत में कारोबार करने के अपने अनुभव को मुश्किल  बताया।

प्रमुख खबरें

NIA कोर्ट ने PFI के 4 सदस्यों को शशिकुमार मर्डर केस में सुनाई उम्रकैद

AIIMS Nagpur: सुरक्षा के आश्वासन के बाद रेजिडेंट डॉक्टरों की हड़ताल खत्म

Odisha School Textbooks में मिलीं 1741 गलतियां, सरकार ने पूर्व निदेशक सहित चार को किया निलंबित

S Jaishankar ने नाविकों पर हमलों को बताया अस्वीकार्य, Liberia के साथ मिलकर बनाया मित्र समूह