मिलिंद देवड़ा ने मुंबई कांग्रेस का प्रभार संभाला, इसे कांटों भरा ताज कहा

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Mar 29, 2019

मुंबई। पूर्व सांसद मिलिंद देवड़ा ने बृहस्पतिवार को कांग्रेस की मुंबई इकाई के नये प्रमुख के तौर पर प्रभार संभाल लिया। देवड़ा (42) मुंबई दक्षिण लोकसभा सीट से कांग्रेस के उम्मीदवार हैं। उन्होंने इस नयी जिम्मेदारी को कांटो भरा ताज बताया। उन्होंने कहा कि मैं भी बाद में इसे किसी और को सौंप दूंगा। देवड़ा ने कहा कि हमने पार्टी अध्यक्ष राहुल गांधी से उर्मिला मातोंडकर को उम्मीदवार बनाने का अनुरोध किया है और इस बारे में जल्द ही कोई फैसला किया जाएगा।

उन्होंने कहा कि उर्मिला की उम्मीदवारी की जल्द ही घोषणा की जाएगी। उर्मिला को मुंबई उत्तर से उम्मीदवार बनाए जाने की संभावना है। गौरतलब है कि अभिनेत्री मातोंडकर बुधवार को राहुल गांधी से मुलाकात करने के बाद कांग्रेस में शामिल हुई थीं।

प्रमुख खबरें

JSSC CGL परीक्षा गड़बड़ी मामले में Jharkhand CID ने 3 अभ्यर्थियों को पकड़ा, कुल 19 गिरफ्तार

Saint Vincent and the Grenadines में हिंसक गोलीबारी, चार लोगों की मौत और चार अन्य घायल

Bahraich में भारी बारिश और तूफान से 3 लोगों की गई जान, नदियां उफान पर

UN Tourism ने 1980 में शुरू किया था World Tourism Day, 27 सितंबर की तारीख है बेहद खास