अपने से आधी उम्र की पत्नी के साथ मिलिंद ने अनोखे अंदाज में मनाई शादी की सालगिरह, चढ़ गये 300 मंजिल

By रेनू तिवारी | Apr 23, 2020

फिटनेस किंग और मॉडल मिलिंद सोमन ने अपनी से आधी उम्र की गर्लफ्रेंड अंकिता कंवर के साख दो साल पहले 22 अप्रैस 2018 को शादी की थी। अपनी शादी की दूसरी सालगिरह को मिलिंद सोमन ने बहुत ही अलग अंदाज में सेलेब्रेट किया। मिलिंद सोमन ने अपनी एनिवर्सरी कैसे सेटेब्रेट की इसकी जानकारी उन्होंने सोशल मीडिया पर दी। 

मिलिंद लिखते हैं, "अंकिता के साथ हमारी शादी के तीसरे साल की शुरुआत का जश्न मनाने के लिए 300 मंजिल की चढ़ाई 130 मिनट में की (एक बहाने की जरूरत...वाकई)। आज बाजार का दिन था (फिर से एक बहाना, क्योंकि सामान दिया जा रहा है।)। अगले एजेंडे में प्लान है... जब लॉकडाउन खत्म होगा तब क्या करेंगे? दुनिया बदल चुकी है, हम स्वीकारते हैं। लेकिन क्या? क्या एक प्लान भी संभव है? शायद कुछ प्लान्स की जरूरत होगी, जो अलग-अलग स्थितियों के हिसाब से होंगे।" इसके आगे उन्होंने अपने फैन्स से पूछा है कि वे क्या कर रहे हैं और किस चीज ने उन्हें व्यस्त रखा है?

मिलिंद की पत्नी ने भी अपने पति के साथ तस्वीरों का कोलार्ज शेयर करते हुए लिखा "तब और अब। दो साल पहले आज ही के दिन मैंने आपके साथ रहने और आपका साथी बनने की कसम खाई थी। इसलिए आज जब आपने शादी के तीसरे साल की शुरुआत करने के लिए 300 मंजिल चढ़ने के बारे में पूछा तो निश्चिततौर पर मैंने हां कहा।"

प्रमुख खबरें

BJP अध्यक्ष Nitin Nabin का दो दिवसीय West Bengal दौरा, संगठनात्मक बैठकों में लेंगे हिस्सा

Edible Oil: आयात शुल्क में कटौती से खाद्य तेल-तिलहन के दाम घटे, सरसों रही मजबूत

UNGA में Sergey Lavrov ने Germany की तनाव घटाने की अपील ठुकराई

बिहार के Piyush Jha का नवाचार: अपशिष्ट जल शोधन प्रणाली को UNDP से मिली मान्यता