आमिर खान की फिल्म Laal Singh Chaddha पर किया मिलिंद सोमन ने कमेंट, यहां पढ़ें क्या लिखा?

By रेनू तिवारी | Aug 03, 2022

फिटनेस मॉडल और एक्टर मिलिंद सोमन एक बार फिर चर्चा में हैं। मिलिंद सोमन ने आमिर खान के समर्थन में आये हैं। उन्होंने सोशल मीडिया पर आमिर खान की आने वाली फिल्म लाल सिंह चड्ढा का समर्थन किया है और लिखा है कि कोई भी ट्रोलर्स अच्छी फिल्म को नहीं रोक सकते हैं। 

फिल्म लाल सिंह चड्ढा के लागातार सोशल मीडिया पर बहिष्कार की मांग हो रही हैं। आमिर खान ने भी जनता का एक वर्ग काफी नाराज हैं। उन्होंने भारत को असहिष्णु  कहा था और तुर्की जाकर भारत के रीति-रिवाजों की आलोचना की थी। लेकिन अब आमिर खान यू-टर्न लेकर वापस ट्रेक पर आ गये हैं और लोगों से कह रहे हैं कि वह अपने देश से प्यार करते हैं कृपया उनकी आने वाली फिल्म लाल सिंह चढ्ढा जरूर देखने जाएं।

इसे भी पढ़ें: #BoycottLaalSinghChaddha | आमिर खान की इन बातों से नाराज हैं लोग, लगातार कर रहे हैं फिल्म का बहिष्कार करने की मांग

फिल्म को लेकर वह लगातार लोगों से भावनात्मक अपील कर रहे हैं। वहीं दूसरी तरफ अगर देखें तो सोशल मीडिया पर आमिर खान को लेकर अलग ही माहौल देखने को मिल रहा हैं। फिल्म लगातार ट्रेंड में हैं और लोग फिल्म से जुड़े अलग अलग प्रकार के तथ्य सोशल मीडिया पर शेयर कर रहे हैं। फिल्म को लगातार बायकॉट करने की अपील की जा रही हैं।

प्रमुख खबरें

MP High Court ने रद्द किया 27 प्रतिशत OBC Reservation, 14 फीसदी कोटा फिर बहाल

CEC ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग: Abhijeet Deepke ने दिल्ली जंतर-मंतर पर प्रदर्शन का आह्वान किया

MP Deputy CM Jagdish Devda ने OSD को पद से हटाया, शराब ठेके में रिश्वत के आरोपों पर जांच का आदेश

Kerala cabinet: बुजुर्गों की देखभाल को कानूनी गारंटी देने वाले विधेयक को मिली मंजूरी