पानी के अंदर पत्नी के साथ इश्क़ लड़ाते नज़र आए मिलिंद सोमन, बैकग्राउंड में केसरिया गाने ने बढ़ाया मज़ा

By प्रिया मिश्रा | Jul 28, 2022

बॉलीवुड एक्टर मिलिंद सोमन 56 साल के उम्र में भी फिटनेस के मामले में यंग एक्टर को भी टक्कर दे सकते हैं। मिलिंद सोमन अपनी फिटनेस के अलावा अपने से 26 साल छोटी बीवी के साथ रोमांटिक अंदाज के कारण भी सुर्ख़ियों में रहते हैं। हाल ही में एक्टर ने इंस्टाग्राम पर अपनी पत्नी के साथ एक वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो को देखने के बाद फैंस इस कपल की रोमांटिक केमिस्ट्री की तारीफ कर रहे हैं।

इसे भी पढ़ें: Sonakshi Sinha ने किया नई फिल्म का ऐलान, एक साल के गैप के बाद इस फिल्म से करेंगी कमबैक

सोशल मीडिया यूजर्स को मिलिंद का यह रोमांटिक अंदाज काफी पसंद आ रहा है। लोग इस वीडियो पर जमकर लाइक और कमेंट कर रहे हैं। फैंस मिलिंद और अंकिता को अमेजिंग, क्यूट कपल कहकर प्यार जाता रहे हैं। बता दें कि मिलिंद सोमन और अंकिता कुंवर ने साल 2018 में शादी की थी। दोनों ही फिटनेस के प्रति काफी सीरियस हैं। मिलिंद और अंकिता की उम्र के 26 साल का अंतर है। जहां मिलिंद की उम्र 56 साल है वहीं उनके प्रति अंकिता महज 30 साल की हैं। दोनों की जोड़ी सोशल मीडिया पर काफी पॉपुलर है। ये स्टार कपल सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव है और आए दिन एक दूसरे के साथ रोमांटिक तस्वीरें शेयर करते रहते हैं।

इसे भी पढ़ें: क्रॉप टॉप और शॉर्ट्स पहने इटली की सड़कों पर घूमती दिखीं सारा अली खान, वेकेशन की तस्वीरें हुईं वायरल

अगर वर्क फ्रंट की बात करें तो मिलिंद सोमन को 'पौराशपुर' वेब सीरीज में देखा गया था। इस सीरीज में उनके अभिनय की काफी सराहना भी हुई थी। इसके अलावा वे जल्द ही मलाइका अरोड़ा और अनुषा दांडेकर के साथ 'एमटीवी सुपरमॉडल ऑफ द ईयर टू' में जज के रूप में दिखाई देंगे।

View this post on Instagram

A post shared by Milind Usha Soman (@milindrunning)

प्रमुख खबरें

Kochi में एक करोड़ रुपये से अधिक का MDMA जब्त, दो आरोपी गिरफ्तार

Tejasswi Prakash को भाभी कहने वाले Elvish Yadav अब क्यों हुए आगबबूला? वायरल वीडियो ने बढ़ाया बवाल

Priyanka Chopra पेरिस में LVMH Prize समारोह में Karl Lagerfeld पुरस्कार सौंपेंगी

UP Flood: 26 जिलों में 17500 से अधिक लोग सुरक्षित स्थानों पर शिफ्ट