By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Nov 06, 2020
श्रीनगर। जम्मू-कश्मीर के पुलवामा जिले में सुरक्षाबलों के साथ रात से जारी एक मुठभेड़ में एक आतकंवादी मारा गया और एक आतंकवादी ने आत्मसमर्पण कर दिया। इस दौरान एक आम नागरिक की भी मौत हो गई। पुलिस ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि आतंकवादियों के मौजूद होने की खुफिया जानकारी मिलने के बाद सुरक्षाबलों ने जिले के लालपोरा इलाके में घेराव करके तलाश अभियान चलाया। उन्होंने बताया कि तलाश अभियान के दौरान आतंकवादियों ने गोलियां चलानी शुरू कर दीं, जिसमें दो लोग घायल हो गए।