Burkina Faso में चरमपंथियों के हमले में 33 सैनिकों की मौत

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Apr 29, 2023

पश्चिमी अफ्रीकी देश बुर्किना फासो के पूर्वी हिस्से में सेना पर इस्लामिक चरमपंथियों के हमले में 33 सैनिकों की मौत हो गई और एक दर्जन अन्य घायल हो गए। सेना ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। सेना के एक बयान के मुताबिक, यह हमला बृहस्पतिवार को औगारू के गौरमा प्रांत में हुआ। बयान के मुताबिक, लड़ाई के दौरान सैनिकों ने बड़ी संख्या में आए दुश्मनों का डटकर सामना किया और 40 जिहादी मार गिराए। गौरतलब है कि अल-कायदा और इस्लामिक स्टेट समूह से जुड़े लड़ाकों ने पिछले सात साल से बुर्किना फासो में हिंसक विद्रोह छेड़ रखा है इस हिंसा में हजारों लोग मारे जा चुके हैं और लगभग 20 लाख लोग विस्थापित हुए हैं।

इस महीने की शुरुआत में, बंदूकधारियों ने बुर्किना फासो के उत्तरी हिस्से में कम से कम 40 सुरक्षा बलों की हत्या कर दी थी। इस हमले में दर्जनों अन्य घायल हो गए थे। स्थानीय लोगों ने उत्तरी हिस्सों में सुरक्षा बलों पर नागरिकों की बेरहमी से हत्या करने का आरोप लगाया है। वहीं, संयुक्त राष्ट्र ने नागरिकों की हत्या की गहन और स्वतंत्र जांच की मांग की है।

प्रमुख खबरें

हां, हमें विश्वास है : हरमनप्रीत सिंह का बड़ा दावा, भारत जीतेगा ओलंपिक गोल्ड!

मां खालिदा जिया बीमार, 17 साल बाद तारिक रहमान की वापसी: बांग्लादेश की सत्ता का संघर्ष!

कुलदीप सेंगर की जमानत पर बवाल: सुप्रिया श्रीनेत बोलीं- यह सभ्य समाज के मुंह पर तमाचा

ईरान में हत्या से ठीक पहले हमास प्रमुख हानियेह से मिले थे गडकरी, मंत्री का चौंकाने वाला बयान