श्रीनगर में आतंकवादियों ने हथगोला फेंका, सुरक्षा बल के चार जवान घायल

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Apr 29, 2020

श्रीनगर।  जम्मू कश्मीर के श्रीनगर के नौहट्टा इलाके में संदिग्ध उग्रवादियों ने बुधवार को ग्रेनेड से हमला किया जिससे सुरक्षा बल के चार जवान घायल हो गये। पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि उग्रवादियों ने सुरक्षा बलों पर रात नौ बजकर 25 मिनट पर नौहट्टा के मुख्य चौक पर पुराना शहर इलाके में ग्रेनेड फेंका। उन्होंने बताया कि सशस्त्र सीमा बल के तीन जवान तथा जम्मू कश्मीर पुलिस का एक जवान इस हमले में घायल हो गया। उन्होंने बताया कि विस्तृत व्यौरे की प्रतीक्षा है।

प्रमुख खबरें

उत्तर प्रदेश: Rajya Sabha की 10 और विधान परिषद की 11 सीटों पर चुनाव कार्यक्रम तय

Chhattisgarh में भारी बारिश: CM Vishnu Deo Sai ने शनिवार को सभी स्कूलों में अवकाश घोषित किया

सपा के वरिष्ठ नेता और पूर्व मंत्री Ram Govind Chaudhary का 74 वर्ष की उम्र में निधन

Allahabad High Court ने जब्त XUV के दुरुपयोग और सड़क हादसे की DGP जांच के दिए आदेश