श्रीनगर में आतंकियों की सुरक्षा बलों के साथ मुठभेड़, सेना ने दो आतंकवादी मारे गए

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Feb 05, 2022

श्रीनगर। जम्मू कश्मीर में शनिवार को यहां सुरक्षा बलों के साथ मुठभेड़ में लश्कर-ए-तैयबा के दो आतंकवादी मारे गए। पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि आतंकवादियों की मौजूदगी के बारे में मिली विशेष सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए सुरक्षा बलों ने रात में शहर के जकुरा इलाके में घेराबंदी कर तलाश अभियान शुरू किया। उन्होंने बताया कि जब सुरक्षा बल इलाके में तलाश अभियान चला रहे थे, तभी वहां छिपे आतंकवादियों ने उन पर गोलीबारी की। सुरक्षा बलों ने जवाबी कार्रवाई की, जिससे मुठभेड़ शुरू हो गई।

इसे भी पढ़ें: कांग्रेस ने देश को कमजोर किया, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश सुरक्षित है : तापिर गाव

कश्मीर के आईजीपी ने ट्वीट किया, ‘‘आतंकवादी संगठन लश्कर/टीआरएफ के दो आतंकवादियों को श्रीनगर पुलिस ने मार गिराया। मारे गए आतंकवादियों में से एक इखलाक हाजम अनंतनाग के हसनपोरा में हाल में की गई हेड कांस्टेबल अली मोहम्मद की हत्या में शामिल था।’’ कुमार ने बताया कि मुठभेड़ स्थल से दो पिस्तौल सहित आपत्तिजनक सामग्री बरामद की गई है।

प्रमुख खबरें

ब्रिक्स सम्मेलन के कारकेड रिहर्सल से दिल्ली की 35 से अधिक सड़कों पर मंगलवार को बदलेगा ट्रैफिक

Tamil Nadu Politics | TVK और कांग्रेस में मतभेद की खबरें खारिज, सीएम विजय ने राहुल गांधी को माना 2029 का पीएम उम्मीदवार

पिछली सरकारों ने मासूमों की मौत छिपाने के लिए इंसेफेलाइटिस को अज्ञात बीमारी बताया: योगी

न्यूयॉर्क के टाइम्स स्क्वायर पर महिला ने दो लोगों को चाकू मारा, पुलिस गोलीबारी में आरोपी ढेर