देवास में उज्‍जैन-इंदौर संभाग के 15 जिलों के युवाओं के लिए सैनिक भर्ती रैली का आयोजन

By दिनेश शुक्ल | Feb 16, 2021

देवास। मध्य प्रदेश के इंदौर और उज्जैन संभाग के युवाओं के लिए देवास में सैनिक भर्ती रैली का आयोजन किया जा रहा है। जिसमें देश सेवा और सेना में भर्ती होने के लिए नौजवानों को सुनहरा अवसर मिल रहा है। देवास जिले में सैनिक भर्ती रैली का आयोजन 20 मार्च से 30 मार्च 2021 तक कुशाभाऊ ठाकरे स्‍टेडियम देवास में होगा। 

इसे भी पढ़ें: सीधी बस दुर्घटना में अब तक 46 लोगों की मौत, केन्द्र और राज्य सरकार ने किया आर्थिक सहायता का ऐलान

उन्‍होंने बताया कि सैनिक भर्ती रैली के माध्‍यम से सैनिक लिपिक, सैनिक सामान्‍य ड्यूटी, सैनिक क्‍लर्क/स्‍टोरकीपर, सैनिक टेक्‍नीकल, सैनिक नर्सिंग सहायक, सैनिक वैमानीकी, सैनिक ट्रेडसमेन पदों के लिए भर्ती की जायेगी। विभिन्‍न पदों के लिए अलग-अलग शैक्षणिक योग्‍यता एवं आयु सीमा 17 वर्ष 06 माह से 21 वर्ष एवं 17 वर्ष 06 माह से 23 वर्ष निर्धारित है। 

प्रमुख खबरें

Delhi Police ने 2021 के मर्डर केस में भगोड़ा हरीश उर्फ पिलुआ पकड़ा

न्यूयॉर्क में ICE अधिकारियों की कार्रवाई, कार से टक्कर मारने वाले व्यक्ति पर चलाई गोली

Lilavati Hospital Trust वित्तीय धोखाधड़ी मामला: Mumbai Sessions Court ने FIR के आदेश को सही ठहराया

Ranchi T20: Shai Hope के नाबाद शतक से जीता West Indies, सीरीज 1-1 से बराबर