एनडीडीबी के सहयोग से हिमाचल में स्थापित होगा दुग्ध प्रसंस्करण संयंत्र : मुख्यमंत्री

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jun 20, 2023

हिमाचल प्रदेश सरकार राज्य के कांगड़ा जिला के डगवार में 250 करोड़ रुपये की लागत से अत्याधुनिक दुग्ध प्रसंस्करण संयंत्र स्थापित करेगी। मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने यह जानकारी दी है। यहां एक बैठक की अध्यक्षता करते हुए सुक्खू ने सोमवार को कहा कि दुग्ध प्रसंस्करण संयंत्र राष्ट्रीय डेयरी विकास बोर्ड (एनडीडीबी) के सहयोग से स्थापित किया जाएगा और इसके विपणन से संचालन तक के काम में एनडीडीबी की सहायता ली जाएगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि डगवार संयंत्र की क्षमता एक लाख लीटर से तीन लाख लीटर तक होगी, जिसमें दूध के उच्च गुणवत्ता वाले उत्पाद भी तैयार किए जाएंगे।

सुक्खू के अनुसार, राज्य की लगभग 90 प्रतिशत आबादी ग्रामीण क्षेत्रों में रहती है, और पशुपालन और कृषि एक-दूसरे से गहराई से जुड़े हुए हैं। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार किसानों की आय बढ़ाने का प्रयास कर रही है, जिसके लिए ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूत करना जरूरी है। एनडीडीबी के चेयरमैन मीनेश शाह ने कहा कि वह इस मिशन के लिए हिमाचल प्रदेश को हरसंभव मदद मुहैया कराएंगे। बयान में कहा गया है कि संयंत्र के संचालन और दूध उत्पादों के विपणन के लिए एनडीडीबी अपने खर्चे पर दो सलाहकार भी मुहैया कराएगा।

प्रमुख खबरें

Delhi में 500 आधुनिक शौचालय ब्लॉक बनाने के लिए 266.26 करोड़ रुपये मंजूर

Bihar Flood: 15 जिलों में 49 लाख से अधिक आबादी प्रभावित, कई नदियां उफान पर

Delhi के Kanjhawala में श्मशान घाट के पास मिला नवजात का सिर कटा शव, जांच शुरू

Mobile Industry ने सरकार से मोबाइल फोन पर GST घटाकर 5% करने की मांग की