पत्नी निर्मल से ऐसे हुई थी मिल्खा सिंह की पहली मुलाकात, पंजाब के मुख्यमंत्री ने करवाई थी दोनों की शादी

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jun 19, 2021

देश के महान एथलीट मिल्खा सिंह का 91वें साल की उम्र में निधन हो गया है। चंडीगढ़ के पीजीआई में उन्होंने आखिरी सांस ली। मिल्खा सिंह कुछ समय पहले ही कोरोना नेगेटिव हुए थे लेकिन फिर अचानक तबीयत बिगड़ने के बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती करवाया गया।

1955 में हुई थी पहली मुलाकात

मिल्खा सिंह की अपनी पत्नी से बेहद प्यार करते थे और ये बात किसी से छिपी नहीं थी। ऐसे में आज हम आपको बताएंगे निर्मल यानि अपनी पत्नी के प्यार में कैसे पड़े थे मिल्खा सिंह। दोनों की पहली मुलाकात 1955 में श्रीलंका के कोलंबो में हुई थी। जहां दोनों एक टूर्नामेंट में हिस्सा लेने पहुंचे थे। निर्मल महिला वॉलीबॉल टीम की कप्तान थीं तो वहीं मिल्खा सिंह एथलेटिक्स टीम का हिस्सा थे।

इस दौरान दोनों टीमों को एक भारतीय बिजनेसमैन ने खाने पर बुलाया था। मिल्खा सिंह को यहां पहली ही नजर में निर्मल बेहद पसंद आ गईं थी। कागज उपलब्ध नहीं था तो उन्होंने निर्मल के हाथ पर ही होटल के नंबर लिखा दिया।

1962 में हुई दोनों की शादी

इसके बाद दोनों की तीन साल बाद 1958 में फिर मुलाकात हुई लेकिन दोनों की प्रेम कहानी शुरु हुई साल 1960 में। जब दोनों दिल्ली के नेशनल स्टेडियम में मिले। इस समय तक मिल्खा सिंह काफी नाम कमा चुके थे। दोनों कॉफी ब्रेक में साथ में समय बिताने लगे। हर तरफ दोनों की प्रेम कहानी के चर्चे होने लगे लेकिन दोनों ने तय कर लिया था कि वो जिंदगी साथ में ही बिताएंगे।

दोनों की शादी के लिए पंजाब के उस समय के मुख्यमंत्री प्रताप सिंह कैरो आगे आए। उन्होंने दोनों के घरवालों से बात की। जिसके बाद साल 1962 में दोनों की शादी हुई। दोनों की शादी को 58 साल तक समय बीत चुका था। मिल्खा और निर्मल के दो बच्चे एक बेटा और एक बेटी है। 

निर्मल से पहले दो लड़कियों से हुआ था प्यार

एक बार मिल्खा सिंह ने बताया था कि वो खुद तो 10वीं पास थे लेकिन उनकी गैरमौजूदगी में निर्मल बच्चों पर खूब ध्यान दिया। यही वजह है कि आज उनकी बेटी डॉक्टर और बेटा जीव मिल्खा सिंह गोल्फर हैं। आपको बता दें कि निर्मल से पहले भी मिल्खा को लड़कियों से प्यार हुआ था जिसमें से एक लड़की उनके गांव की थी जो उनकी जिंदगी का पहला प्यार थी।   

प्रमुख खबरें

केजरीवाल ने दिया Punjab Elections जल्दी होने का संकेत, Bhagwant Mann ही होंगे CM चेहरा!

अमेरिका की नाकेबंदी का उल्लंघन बर्दाश्त नहीं किया जाएगा, भारत के विरोध के बाद रूबियो ने किया साफ

Ayodhya Ram Mandir Donation Row: मंडलायुक्त की अध्यक्षता में SIT गठित, 15 दिन में सौंपनी होगी रिपोर्ट

JP Nadda ने साधा कांग्रेस सरकार पर साधा निशाना: Himachal में ठप विकास, अधूरे Healthcare Projects